एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: MP-छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस से आगे निकलने की तैयारी में BJP, नया दांव तैयार

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी ने पिछले हफ्ते चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समिति का एलान किया था. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को संकल्प पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है.

Rajasthan BJP News: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से पहले बेहतर नतीजों के लिए, सभी सियासी जमातें चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. प्रदेश बीजेपी इकाई भी इसे लेकर जोरशोर से तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) की चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने मंगलवार (22 अगस्त) को कहा कि विकास और सुशासन पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का आधार होगा. 

यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में संकल्प (घोषणा) पत्र समिति की हुयी बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से कहा कि, 'हमारा संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) विकास और सुशासन (गुड गवर्नेंस) इन दो आधार पर तैयार होगा.' उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'अशोक गहलोत तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास करते हैं.'

केंद्रीय मंत्री मेघवाल को बनाया गया है संकल्प पत्र समिति के प्रमुख

गौरतलब है कि बीजेपी ने पिछले सप्ताह चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समिति की घोषणा की थी. इनकी पहली बैठकों की अध्यक्षता यहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने की थी.  मेघवाल जहां घोषणापत्र (संकल्प पत्र) समिति के प्रमुख हैं, वहीं पूर्व सांसद नारायण पंचारिया 21 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हैं. राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जीत का दावा करते हुए कहा कि. 'कांग्रेस के जंगलराज और कुशासन से त्रस्त जनता इस चुनाव में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने जा रही है.'

200 विधायक जांचेंगे मतदाताओं का मिजाज

आगामी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती के समान है. यही वजह है कि बीजेपी आलाकमान ने  राजस्थान विधानसभा की तैयारी तीन महीने से पहले शुरू कर दी है. पार्टी ने 6 राज्यों के 200 विधायकों को राजस्थान में लगाया गया है. ये विधायक यहां एक सप्ताह रहकर मतदाताओं के मिजाज और मूड को समझेंगे, उसके बाद ये बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौपेंगे. इनमें से अधिकतर विधायक राजस्थान में पहुंच कर काम भी शुरू कर दिया है. इनमें से सबसे अधिक विधायक गुजरात से है, उसके बाद यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के बराबर विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections: राजस्थान में कांग्रेस ने टिकट देने से पहले लिया बड़ा फैसला, इन 26 नेताओं को दी खास जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget