एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: राजस्थान में कांग्रेस ने टिकट देने से पहले लिया बड़ा फैसला, इन 26 नेताओं को दी खास जिम्मेदारी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने टिकट देने से पहले कई नियम बनाए हैं. अब 26 नेताओं और मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है, जो जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में अब विधान सभा चुनाव के मैदान में उतरने के लिए प्रत्याशी ताल ठोंकने लगे हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने पहली बार एक नई युक्ति निकाली है. जिसमें 26 नेताओं को जिम्मेदारी तय की है. जिसमें कई मंत्री और नेता शामिल हैं. जिन्हे ये जिम्मेदारी दी गई है वो सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर वहां के जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे. ये सभी लोग प्रदेश चुनाव समिति (Congress Election Committee) के सदस्य हैं.

चुनाव में प्रत्याशियों का सही चयन हो इसके लिए ये काम किया जा रहा है. प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आदेश जारी किया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि दो-दो लोगों को ग्रुप में बाँट दिया गया है. ये लोग जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में शामिल होंगे. यह पहली बार हो रहा है.

इन्हे मिली इस जिले की जिम्मेदारी 

जीतेन्द्र सिंह और कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद को जयपुर शहर और ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है. रघुवीर मीणा और हरीश चौधरी को बीकानेर सिटी, बीकानेर ग्रामीण और टोंक की जिम्मेदारी दी गई है. मोहन प्रकाश और रामेश्वर डूडी को अलवर और झुंझुनूं लगाया गया है. मंत्री प्रमोद जैन भाया और शकुंतला रावत को सिरोही, जालोर, पाली और प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौपीं गई है.

वहीं, मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय और राम लाल जाट को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर शहरी (उत्तर और दक्षिण) और जोधपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है. रमेश चंद मीणा और रघु शर्मा को बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर में उतारा गया है. उदयलाल अंजना को राजसमंद में जिम्मेदारी दी गई है.

दौसा और धौलपुर इनके हवाले 

प्रताप सिंह खाचरियावास और धीरज गुर्जर को धौलपुर, करौली, भरतपुर और दौसा की जिम्मेदारी दी गई है. लाल चंद कटारिया और ममता भूपेश को अजमेर सिटी, अजमेर ग्रामीण और भीलवाड़ा दिया गया है. भजन लाल जाटव और मुरारी लाल मीणा को उदयपुर सिटी, उदयपुर ग्रामीण, बांसवाड़ा और डूंगरपुर की जम्मेदारी दी गई है. गोविन्द राम मेघवाल और जुबैर खान को कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी और चित्तौड़गढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. अशोक चांदना और सुखराम बिश्नोई को गंगानगर और हनुमानगढ़ के साथ सीकर और राजेंद्र यादव और नीरज डांगी को नागौर और चूरू में उतारा गया है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: इस सीट 2018 में पहली बार गुर्जर समाज का बना विधायक, सबसे अधिक हैं जाट मतदाता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget