एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी ने बागियों और पूर्व चेहरों पर क्यों लगाया दांव, क्या इनकी राह होगी आसान?

Rajasthan News: राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी ने पुराने बागियों सहित छह सीटों के उम्मीदवार घोषित किए हैं. इनमें एक पूर्व विधायक और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई भी शामिल हैं.

Rajasthan Assembly By-Elections 2024: राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जिसे लेकर कल बीजेपी ने छह सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है. जिसमें ज्यादातर पुराने बागी है. इतना ही नहीं एक पूर्व विधायक और एक सीट पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई पर बीजेपी ने दांव लगाया है. 

आखिर बीजेपी को पुराने चेहरों पर क्यों जाना पड़ा ? क्यों उन्ही बागी चेहरों को मैदान में उतारना पड़ा ? ये कई सवाल कल से उठने लगे है. सूत्रों की मानें तो इस बार बीजेपी इन सीटों पर चुनाव जीतना चाह रही है. इसलिए इस बार नए समीकरण के साथ मैदान में उतरने की तैयारी थी. चूंकि , उपचुनाव में यहां पर जीत बड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए जातीय समीकरण के साथ ही साथ चेहरों पर भी ध्यान दिया गया है.

झुंझूनूं, रामगढ़ और दौसा में रखा गया ध्यान ?
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर बीजेपी को लगातार हार मिल रही है. इसलिए इस बार राजेंद्र भाम्बू को टिकट दिया है. राजेंद्र वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ा था. उन्हें 42 हजार वोट मिले थे. इस बार वहां से बीजेपी ने भाम्बू को प्रत्याशी बनाया है. यहां पर बगावत न हो सके. रामगढ विधान सभा सीट पर सुखवंत सिंह पिछला चुनाव निर्दलीय लड़े थे. जबकि पहले वो बीजेपी में थे. इसलिए वहां से बगावत न हो उन्हें टिकट दिया गया है.

वहीं, दौसा से किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को टिकट मिला है. चूंकि, पिछले कुछ दिनों से किरोड़ी लाल मीणा नाराज चल रहे थे इसलिए उन्हें अब 'खुश' करने के लिए ये निर्णय बीजेपी ने लिया है.

खींवसर, देवली-उनियारा और सलूम्बर पर ये दांव ?
खींवसर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पिछली बार के प्रत्याशी रहे रेवंत राम डांगा को मैदान में उतारा है. डांगा सिर्फ 2059 वोटों से हार गए थे. यहां पर अगर कांग्रेस और आरएलपी अलग अलग लड़ेगी तो कुछ भी हो सकता है. इसलिए, बीजेपी ने पहले ही अपने पत्ते खोल दिए हैं. 

देवली उनियारा पर पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. उन्हें एक कैबिनेट मंत्री के जोर पर टिकट मिला है. जबकि, यह सीट अभी भी खतरे में है. सलूंबर सीट पर बीजेपी ने सहानुभूति का कार्ड खेला है. पूर्व विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें: मंत्री मदन दिलावर के इस बयान पर राजनीतिक बवाल, BJP विधायक ने ही किया विरोध, कहा- ‘पार्टी की होती है बदनामी’

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget