एक्सप्लोरर

मंत्री मदन दिलावर के इस बयान पर राजनीतिक बवाल, BJP विधायक ने ही किया विरोध, कहा- ‘पार्टी की होती है बदनामी’

Madan Dilawar Newss: BJP विधायक सुरेश धाकड़ ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान का विरोध किया है. उन्होंने कहा, 'आपको जो नियम कानून लागू करना है कर दो, बोल बोल कर हतोत्साहित मत करो.'

Rajasthan News: राजस्थान के बेगूं विधानसभा क्षेत्र से राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धाकड़ ने शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की शिक्षकों के संबंध में की गई एक विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्री को इस तरह की बयानबाजी से बचने की सलाह देनी चाहिए. मदन दिलावर ने बुधवार को नीमकाथाना में कहा था, 'कई शिक्षक अपना पूरा शरीर दिखाकर स्कूल में जाते हैं तो हमारे बच्चों और बच्चियों पर अच्छा संस्कार नहीं होता, यानी कुसंस्कार बढ़ता है.'

‘अनर्गल बयानबाजी नहीं करनी चाहिए’
सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक धाकड़ ने चित्तौड़गढ़ के स्कूल में आयोजित समारोह में कहा, 'शिक्षक बहुत मेहनत करते हैं. हालांकि हमारे शिक्षा मंत्री थोड़ा इधर-उधर बयान देते हैं. इसका बुरा मत मानना आप लोग, लेकिन नहीं बोलना चाहिए. कोई कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाए. मैं आपकी आलोचना करूं इससे बेहतर है कि मैं आपको सुधारने के लिए जरूरी नियम बना दूं. ये मेरी जिम्मेदारी होनी चाहिए.' उन्होंने कहा, "आपको जो नियम कानून लागू करना है, कर दो, बोल बोल कर हतोत्साहित मत करो. अनर्गल बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. ऊपर तक मैसेज ठीक नहीं जाता है. लोग हमें टोकते हैं कि आपके शिक्षा मंत्री कैसे बयान दे रहे हैं."

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, "मैं मुख्यमंत्री से भी आग्रह करूंगा कि शिक्षा मंत्री को बुलाकर सलाह दें कि ऐसा नहीं बोलना चाहिए. ऐसे शिक्षकों का अपमान नहीं होना चाहिए." उन्होंने कहा, 'अगर आपको सुधार करना है और ड्रेस (कोड) लागू करना है तो एक आदेश निकाल दो. केवल आप बयानबाजी करते हो तो मैं इस बयान की सरेआम निंदा करता हूं. ऐसा नहीं होना चाहिए. इससे बीजेपी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदनामी होती है.'

शिक्षा मंत्री ने बयान पर दी सफाई
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों के पहनावे और अनुशासन को लेकर बयान दिया था, लेकिन जब इस बयान पर विवाद खड़ा हुआ तो उन्होंने इसपर सफाई देते हुए कहा कि मैंने यही कहा था कि शिक्षक स्कूल में कम कपड़े पहन कर आते हैं. मेरे कहने का भाव सिर्फ यही था कि सभी टीचर अच्छे कपड़े पहनकर आएंगे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में CBI की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन मामले में 10 जगहों पर मारे छापे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget