एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पीएम मोदी ने वर्चुअली किया ट्रिपल आईटी कोटा का लोकार्पण, 10 सालों से जयपुर में...

Rajasthan: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर ट्रिपल आईटी कोटा का लोकार्पण किया. उन्होंने वर्चुअल मोड पर ट्रिपल आईटी का चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी में कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण किया.

Kota News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी कोटा (ट्रिपल आईटी कोटा) का लोकार्पण किया. उन्होंने वर्चुअल मोड पर ट्रिपल आईटी का चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया सांवलियाजी में एक कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण किया. ट्रिपल आईटी कोटा के कोआर्डिनेटर प्रो. एके व्यास ने बताया कि ट्रिपल आईटी कोटा कैंपस में भी एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाकर पीएम मोदी के जरिए किए जाने वाले उद्घाटन को स्टूडेंट और फैकल्टी स्टाफ को दिखाया गया.

10 सालों से जयपुर में एमएनआईटी कैंपस में संचालित हो रही ट्रिपल आईटी
प्रो. व्यास के अनुसार यहां बनाई गई बिल्डिंग इस साल शुरूआत में बनकर तैयार हो गई थी. इसके साथ ही जुलाई में यहां पर बने हुए हॉस्टल्स भी बनकर तैयार हो गए थे. वहीं स्टाफ क्वार्टर्स का काम अंतिम चरण में चल रहा है और वह भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा.

ज्ञात रहे की ट्रिपल आईटी बीते 10 सालों से जयपुर में एमएनआईटी कैंपस में संचालित हो रही थी, जिसे अगस्त में कोटा शिफ्ट कर दिया गया था. वहां से फैकल्टी स्टाफ और स्टूडेंट यहां पर आ गए थे. सेकंड और थर्ड ईयर के विद्यार्थियों की क्लासेस 11 अगस्त से शुरू हो गई थी, जबकि नया बैच फर्स्ट ईयर का 20 अगस्त के पास पास आया था, जिनकी क्लासेस भी अगस्त महीने में ही शुरू कर दी गई थी. 

ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर बनाया गया ट्रिपल आईटी का पूरा भवन 
समय से पूर्व ही इस कैंपस का पूरा उपयोग ट्रिपल आईटी कोटा प्रबंधन स्टूडेंट की पढ़ाई के लिए कर रहा है, लेकिन इसका लोकार्पण नहीं हुआ था. इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर ट्रिपल आईटी का पूरा भवन बनाकर तैयार किया गया है.

इसके अलावा बॉयज, गर्ल्स हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर्स भी यहां पर बनाए गए हैं. एडमिनिस्ट्रेशन कम एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण भी यहां पर करवाया गया है, जिसमें कंप्यूटर लैब से लेकर लेक्चर थियेटर और विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए जरूरी सभी संसाधन जुटाए गए हैं. इसके अलावा एक आॅडिटोरियम भी यहां पर बनाए हैं. यह बिल्डिंग भी पूरी खास है. इससे 3 स्टार ग्रीहा रेटिंग मिली है, यानी कि यह पूरी ग्रीन कांसेप्ट पर बनी है. इसमें ईंधन की कम खपत होगी, साथ ही पर्यावरण मानकों से यह बिल्डिंग काफी अनुकूल है. 

भीषण गर्मी के दौरान भी ठंडक रहेगी
कोटा ट्रिपल आईटी की बिल्डिंग अपने आप में विशेष है. भीषण गर्मी के दौरान भी यहां ठंडक रहेगी. पीडब्लूडी को 106 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी हुई थी, जिसमें पहले फेज में एकेडमिक कम एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक 49.55 करोड़ से बना हैं.

दूसरे फेज के तहत 52 करोड़ रुपए की स्वीकृति हुई थी. इसमें बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल, मैस, डायरेक्टर रेजिडेंस, टाइप-3 और टाइप-4 क्वाटर्स भी बनी है. गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता 144 और बॉयज हॉस्टल की 760 है. एडमिनिस्ट्रेटिव कम एकेडमिक ब्लॉक पूरी तरह से सेंट्रलाइज्ड एसी है. पानी की कमी होने के चलते यहां पर एयर चिलर्स सेंट्रलाइज्ड एसी के लिए लगाए गए हैं, ताकि पानी की बचत भी हो सके. अब इसके लोकार्पण के साथ ही कोटा शिक्षा नगरी में शिक्षा से जुडा एक और अध्याय जुड गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget