एक्सप्लोरर

Rajasthan: दौसा से विधानसभा के लिए चुनावी शंखनाद कर गए PM मोदी, एक भाषण में पूरे राजस्थान को ऐसे साधा

Rajasthan: पीएम ने कहा कि राजस्थान में उद्योग लगाना और आसान हो जायेगा. उन्होंने राजस्थान की कनेक्टविटी बढ़ाने की बात कही. तारंगा हिल से अम्बाजी होते आबू रोड तक नई रेल लाइन का काम शुरू हो चुका है.

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendera Modi) ने राजस्थान के दौसा से ही पूरे प्रदेश को साधने की एक नए तरीके से कोशिश की है. मंच से किसी भी नेता का नाम न लेकर पीएम ने दौसा के धनावढ़ से मेहंदीपुर बाला के लिए कहा 'म्हारो प्रणाम, देव नगरी दौसा की जनता को म्हारी राम-राम. इसी तरीके से उन्होंने सभा को सम्बोधित भी किया. उन्होंने उदयपुर से अहमदाबाद रेलवे लाइन, झुंझुन और जोधपुर के वीरों के नाम अंडमान निकोबार द्वीप समूह करने की बात और मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस से हाड़ौती के कोटा, बूंदी की बात की.

पीएम ने पूर्वी राजस्थान में पाए जाने वाले मोटे आनाज की बात कह कर किचन तक पहुंचने की कोशिश की तो दिल्ली से जयपुर की दूरी कम होने से व्यापार और पर्यटन बढ़ाने की बात भी की. सभा भले ही पूर्वी राजस्थान में थी, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

राजस्थान की कनेक्टविटी बढ़ाने की कही बात 
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में अब उद्योग लगाना और आसान हो जायेगा. उन्होंने राजस्थान की कनेक्टविटी बढ़ाने की बात कही. उन्होंने कहा कि तारंगा हिल से अम्बाजी होते हुए आबू रोड तक नई रेल लाइन का काम शुरू हो चुका है. इस रेल लाइन की मांग पिछले 100 साल से की जा रही थी, जो अब बीजेपी सरकार ने ही पूरी की है. उदयपुर से अहमदाबाद के बीच रेल लाइन को भी ब्रॉड गेज में बदलने का काम हम पूरा कर चुके हैं. इससे मेवाड़ क्षेत्र गुजरात के अन्य भाग से जुड़ गया है. उन्होंने इसे मेवाड़ के लिए उपयुक्त बताया है.

राजस्थान के वीरों के नाम द्वीप
पीएम मोदी ने राजस्थान के वीरों की चर्चा करते हुए कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह राजस्थान के वीरों के नाम किये गये हैं. जोधपुर के निवासी परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह के नाम पर भी एक द्वीप का नामकरण किया जाएगा. शेखावटी में झुंझुन के कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह में द्वीप का नाम रखने की बात कही. पीरू सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. पीएम ने इन दोनों वीर सपूतों के नाम से जोधपुर और झुंझुन को साधने का काम किया.

पीएम ने हाड़ौती और जयपुर को भी साधा
दिल्ली और मुंबई एक्सप्रेस के बहाने पीएम ने कोटा, बूंदी और जयपुर को साधा. उन्होंने जयपुर के लिए भी कई बातें कह दीं. उन्होंने कहा कि दिल्ली से जयपुर की दूरी कम हो जाएगी. इससे व्यवसाय को फायदा मिलेगा. युवाओं के लिए नया रास्ता खुलेगा. युवा और पर्यटन दोनों आगे बढ़ेंगे. इस दौरान उन्होंने जयपुर और दिल्ली के पुराने मार्ग को भी बेहतर करने की बात कही. 

दक्षिणी राजस्थान के जिलों को भी साधने की कोशिश 
पीएम मोदी ने यही से दक्षिण राजस्थान के जिलों को भी साधने की कोशिश की. उन्होंने प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के मोटे आनाज की चर्चा की है. उन्होंने कहा मोटे आनाज जैसे श्रीअन्न सावा, श्रीअन्न कोदो, श्रीअन्न कुटकी का भी स्वाद कुछ कम नहीं होता. इनके लिए पूरी दुनिया में बाजार बनाया जा रहा है. इससे यहां के छोटे आनाज उत्पादक को फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: PM Modi Rajasthan Visit Highlights: PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'पार्टी के पास न विजन है, न बातों में वजन...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget