एक्सप्लोरर

Watch: भ्रष्टाचार पर विकास अधिकारी ने दिया ऐसा बयान सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के एक अधिकारी ने वीडियो में मनरेगा में भ्रष्टाचार को खत्म करने में असमर्थता जताई. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

Rajasthan Development Officer Viral Video: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार को बने हुए कुछ ही महीने हुए हैं. बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावे को लेकर एक बड़ी चुनौती सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इन्हकि सरकार के अधिकारी भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान देते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में साफ तौर पर फलोदी जिले के बाप विकास अधिकारी यह बोल रहे हैं कि मनरेगा में भ्रष्टाचार में तो क्या मेरा बाप भी नहीं खत्म कर सकता है" इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मनरेगा में भ्रष्टाचार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे
विकास अधिकारी ने कहा कि मनरेगा के द्वारा ग्रामीणों को रोजगार दिया जाता है. मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार सवाल उठते आये हैं. लेकिन इस बार मनरेगा पर बात करते हुए. फलोदी जिले के बाप के विकास अधिकारी ने जो बोला है. उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर वाले अधिकारियों के पास भी चले जाओ तो भी कुछ नहीं होना है.

'मेरे से क्या मेरे बाप से भी भ्रष्टाचार नहीं रुकेगा'
उन्होंने आगे कहा कि वो आप लोगों से चिकनी चुपड़ी बातें कर आपको गुमराह कर भेज देंगे और ज्यादा से ज्यादा आप लोगों की एक फोटो मीडिया में छप जाएगी. जिससे आपका कुछ नहीं हो सकेगा. वीडियो में विकास अधिकारी भावावेश आ गए भ्रष्टाचार का जिक्र होते ही जैसे फूट पड़े हो एक दम बिखर गए. बोलने लगे कि "मेरे से क्या मेरे बाप से भी भ्रष्टाचार नहीं रुकेगा "

'जनता खुद भ्रष्टाचार कर रही है'
फलोदी जिले के बाप बीडियो गौतम चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत करने आए कुछ ग्रामीणों से बात कर रहे थे कि भ्रष्टाचार का नाम आते ही वह फूट पड़े और उन्होंने कहा कि यह बाबू सिस्टम में बैठे जो लोग हैं. सफेद कुर्ते वाले और जनता के बीच कड़ी होते हैं. इनमें भ्रष्टाचार को लेकर निराशा और फ्रस्ट्रेशन भरा भाव है. जो चिंताजनक है. साथ ही उन्होंने कहा कि ऊपर क्या चल रहा है. उससे भी वह अवगत है सभी सोच रहे हो कि ईमानदारी सब खा रहे हैं. साथ ही गौतम चौधरी  बोले कि जनता खुद भ्रष्टाचार कर रही है.

बता दे कि बाप क्षेत्र के चारणाई ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीण ग्राम सेवक व सरपंच के खिलाफ मनरेगा में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे. तो विकास अधिकारी गौतम चौधरी ने (मारवाड़ी क्षेत्रीय) भाषा में बात करते हुए कहा, "म्हारे से फालतू बातां कोनी होवे...रिछपाल जी मिर्धा हारे इलाके को रेवण हारो हूं, सगळा ही चोर और महाचोर है, भ्रष्टाचार म्हारे बाप सूं भी कोनी रुके नरेगा में भ्रष्टाचार...म्हारे मोटोड़ा कने जावो, बे थारे से गेल......मीठी-मीठी बातां करें...थे ज्ञापन दे देवो, काल अखबार में आ जाई फोटू...पण कांई नीं होवणो"

फलोदी जिले के आप विकास अधिकारी विकास चौधरी से एबीपी न्यूज़ में संपर्क करने की कोशिश की उनको कई बार फोन भी किए गए लेकिन उनकी तरफ से फोन रिसीव नहीं किया गया हालांकि वायरल वीडियो 41 सेकंड का है जिसमें पूरी बात साफ नहीं हो पा रही है. आखिरकार एक बार फिर मनरेगा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गर्माने लगा है.

विकास अधिकारी ने परेशान होकर दिया बयान
बता दे कि मनरेगा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में कई बार भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठी है कई लोग बिना काम किए हुए ही अपना पैसा उठा रहे हैं साथ ही कई लोग जो कई वर्षों पहले दुनिया छोड़कर चले गए हैं उनके नाम के भी जॉब कार्ड चल रहे हैं, ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, आप विकास अधिकारी गौतम चौधरी का बयान कहीं ना कहीं सिस्टम में पहले भ्रष्टाचार से परेशान होकर दिया गया हो सकता है.

ये भी पढ़ें: भरतपुर के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई पहुंची कोर्ट, विश्वेन्द्र सिंह ने पत्नी और बेटे पर लगाए ये गंभीर आरोप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget