एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बाड़मेर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग गैंग, पहले कराते थे शादी, बाद में घर को लूट ले जाती थी दुल्हन

Badmer: गिड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के पीड़ित मगाराम ने बताया कि गैंग के सदस्य दलाल रहमत खान और भंवर लाल शर्मा ने उसे 29 अगस्त को जयपुर के सांगानेर बुलाकर पहले तो युवतियों को पसंद करने को कहा.

Badmer News: पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर पुलिस ने एक शातिर गैंग को धर दबोचा है. पुलिस के अनुसार ये गैंग भोले-भाले लोगों से रुपए लेकर शादी करवाने का दावा करते थे.  पैसे लेकर शादी करवाई जाती थी और इसके बाद गैंग की लड़की दूल्हे के घर का सारा सामान लूटकर फरार हो जाती थी. ताजा मामले के अनुसार इस शातिर गैंग को चलाने वाले लुटेरी दुल्हन के सदस्य ने एक पीड़ित को जयपुर बुलाकर 3 लाख रुपए लेकर शादी करवाई. इसके बाद पीड़ित पर ऐसे ही अन्य ग्राहक लाने का दबाव बनाया. जब पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो दुल्हन बनकर पीड़ित के साथ रह रही महिला घर का महंगा सामान लेकर गैंग के बाकी सदस्यों के साथ फरार हो गई. मामला बाड़मेर के गिड़ा पुलिस थाने के मलवा गांव का है.

बाड़मेर के गिड़ा पुलिस थानाधिकारी भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली थी कि गांव में दो ठग आए हुए हैं. वो स्थानीय निवासी मगाराम की पत्नी को लेकर भाग गए हैं. कार में दो युवक और चार अन्य युवतियां होने की सूचना थी. इसके बाद तुरंत पुलिस ने मालवा गांव पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने कार में मौजूद चारों युवतियों को सखी केंद्र भेज दिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह शातिर गैंग युवतियों की शादी करवाने के एवज में ढाई-तीन लाख रूपए वसूलते थे. महिला दुल्हन बनाकर कुछ दिन रुकने के बाद अपने पति को छोड़कर भाग जाती थी. वहीं पुलिस को युवतियों के पास मिले सभी डॉक्यूमेंट भी फर्जी पाए गए है.

शादी के एवज में लिए ढाई लाख
गिड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के पीड़ित मगाराम ने बताया कि गैंग के सदस्य दलाल रहमत खान और भंवर लाल शर्मा ने उसे 29 अगस्त को जयपुर के सांगानेर बुलाकर पहले तो युवतियों को पसंद करने को कहा. इसके बाद शादी करवाई इसके एवज में ढाई लाख रुपए ले लिए. इन लोगों ने पीड़ित के साथ युवती का लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवाया और युवती को मेरे साथ गांव मलवा भेज दिया. पीड़ित मगाराम ने बताया कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने फोन कर कहा कि उसे और ऐसे ग्राहक दिलाने होंगे, जिनकी शादी नहीं हो रही है.

पीड़ित को दी रेप के मामले में फंसाने की धमकी
पीड़ित के अनुसार 10 सितंबर की रात को दोनों आरोपी चार अन्य युवतियों के साथ उसके गांव मलवा आ गए. सुबह तक रुके और मुझ पर झूठा केस लगाने की बात कहने लगे. पीड़ित के अनुसार उन्होंने इसके एवज में उससे एक  लाख रुपए की डिमांड की और कहा कि या तो ग्राहक दिला दो या फिर तुझे दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे. तेरी पत्नी भी वही कहेगी जो हम कहेंगे. इसके बाद इन लोगों में बहस होने लगी. इस दौरान ग्रामीण इकट्ठा हो गए.  गांव वालों को एकत्र होते देख आरोपी भागने लगे जिसमें पीड़ित की पत्नी भी शामिल थी. ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा कर 8 किलोमीटर दूर सड़क पर गाड़ी लगवा कर उन्हें रोक लिया. बाद में पुलिस ने आकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

असम और आस-पास से लाई जाती थी लड़कियां
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस गैंग के सदस्य असम व उसके आसपास से लड़कियों को बहला फुसलाकर और रुपए के लालच देकर यहां पर लेकर आते थे. युवतियों को शादी का झांसा देकर यहां पर रुपए लेकर बेच जाता था. गैंग के सदस्य शादी के लिए ढाई-तीन लाख रुपए वसूलते थे. युवतियों के फर्जी दस्तावेज के जरिये शादी करवाई जाती थी. वहीं गैंग की लड़कियां कुछ दिन रहने के बाद वहां से भाग जाती थीं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: चुनाव में मेवाड़-वागड़ की यह 28 सीटें पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण, जानें हर सीट कहां किससे चुनौती?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget