एक्सप्लोरर

मनीष शर्मा बने राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, जानें उनके बारे में

Rajasthan High Court News: वकील रहे मनीष शर्मा के न्यायाधीश की शपथ के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.

Rajasthan High Court: राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव ने सोमवार (17 फरवरी) को राजस्थान हाईकोर्ट में मनीष शर्मा को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई. मनीष शर्मा अधिवक्ता कोटे से राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश बने हैं. उनको जोधपुर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह में जोधपुर मुख्य पीठ के सभी न्यायाधीश व जयपुर की पीठ के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. 

मनीष शर्मा के न्यायाधीश की शपथ के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. जानकारी के अनुसार, साल 2025 में ही तीन जज सेवानिवृत्त हो रहे हैं. जस्टिस बीरेंद्र कुमार मई में, जस्टिस नरेंद्र ढड्ढा सितंबर में और जस्टिस मनोज कुमार गर्ग नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे. ऐसे में जजों की संख्या घटकर 31 हो जाएगी. 

हालांकि, संभावना है कि इसी साल अधिवक्ता कोटे से कुछ नए जज मिल सकते हैं. बता दें कि राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को अधिवक्ता कोटे से मनीष शर्मा को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने भी उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया था.

शर्मा ने जयपुर में सत्र न्यायालय और उच्च न्यायालय में वकालत की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 अक्टूबर, 2021 को हुई  बैठक में शर्मा को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने का प्रस्ताव रखा था. इसके तीन साल बाद उनकी नियुक्ति हुई है.

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में राजस्थान हाईकोर्ट को न्यायिक कोटे से तीन न्यायाधीश क्रमश: जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा, जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली मिले थे. यह तीनों 1992 बैच के न्यायिक अधिकारी हैं.

भूकंप से सहमे लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए डरावने अनुभव, ‘मेरी नींद उड़ गई, पूरी बिल्डिंग हिल गई’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget