एक्सप्लोरर

दिल्ली में भूकंप से सहमे लोगों ने शेयर किए डरावने अनुभव, ‘मेरी नींद उड़ गई, पूरी बिल्डिंग हिल गई’

Earthquake in Delhi: दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे.

Earthquake in Delhi: दिल्ली एनसीआर में सुबह सुबह लगे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए. डरे लोगों ने बताया कि अचानक बेड हिलने लगा, नींद खुली, ऐसा लगा जैसे बिल्डिंग हिल रही हो. सोशल मीडिया पर भी लोग डरावने अनुभव शेयर कर रहे हैं.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि कई इलाकों में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था, जो जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था.

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे, दिल्ली! किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए #Dial112 पर कॉल करें.

दिल्ली के कार्यवाहक सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अभी एक ज़ोर का भूकंप आया. भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि सब सुरक्षित होंगे. वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं सभी की सुरक्षा के लिए दुआ करता हूं.

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर लिखा, ''ये भूकंप काफ़ी डरावना था ! महादेव सबको सुरक्षित रखें !''

वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुकानदार अनीश ने कहा, "सब कुछ हिल रहा था, ग्राहक चिल्लाने लगे."

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर लोग फनी पोस्ट कर रहे हैं.

एबीपी न्यूज़ से एक शख्स ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं दूसरी फ्लोर पर था. वाइब्रेशन (कंपन) महसूस किया. दीवार से सिर लगा था, मैं चौंक के उठा, मैंने साथियों को उठाया. एक अन्य शख्स ने कहा कि मैं फ्लोर पर लेटा था. पंखा हिला. सेकेंड फ्लोर पर ऐसा अनुभव था.

दिल्ली में एग्जाम देने जा रहे एक छात्र ने कहा कि मैं तैयार हो रहा था, भूकंप के झटके से मैं गिर गया. मैं बिल्कुल डर गया था. एक अन्य शख्स ने कहा कि मैं उठने के बाद मोबाइल चला रहा था. तभी तेज झटके महसूस किए गए. तब 5 बजकर 37 मिनट हो रहे थे.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक शख्स ने कहा कि मैं वेटिंग लाउंज में था. सभी लोग वहां से भागे. ऐसा लगा जैसे कोई पुल या कोई चीज़ टूट गई हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget