एक्सप्लोरर

'करणी सैनिक तैयार रहें, हनुमान बेनीवाल को...', राज शेखावत की चेतावनी, नागौर सांसद ने मुगलों का जिक्र कर दिया था विवादत बयान

Hanuman Beniwal Controversy: हनुमान बेनीवाल के आपत्तिजनक बयान पर क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत ने प्रतिक्रया दी है. उन्होंने कहा कि तारीख, समय और स्थल घोषित किया जाएगा, करणी सेना तैयार रहें.

Hanuman Beniwal Statement: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर विवादित बयानबाजी ने बवाल खड़ा कर दिया है. नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के एक विवादास्पद बयान को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने नाराजगी जाहिर की है. बेनीवाल ने राजस्थान के राजा-महाराजाओं और इतिहास को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिससे राजपूत समाज आक्रोशित हो गया है. इस पर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है.

जल्द ही बेनीवाल को इसका करारा जवाब मिलेगा- राज शेखावत
शेखावत ने हनुमान बेनीवाल के बयान को क्षत्रिय समाज का अपमान बताया और कहा कि यह हमारे गौरवशाली पूर्वजों और वीरांगनाओं का अपमान है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “हमारे पूर्वजों एवं क्षत्राणियों पर एक बार फिर अभद्र टिप्पणी की गई है और वो भी एक जननायक, राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा.” शेखावत ने आगे कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही बेनीवाल को इसका करारा जवाब दिया जाएगा. करणी सेना ने इस मुद्दे को केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रखने का संकेत भी दिया है.

वीडियो के साथ उन्होंने ये भी कहा, 'जल्द ही राजस्थान सांसद हनुमान बेनीवाल को आक्रामक जवाब दिया जाएगा. तारीख, समय और स्थल घोषित किया जाएगा. सभी करणी सैनिक तैयार रहें.” करणी सेना के इस तेवर को देखते हुए राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है. कई राजपूत नेताओं ने भी बेनीवाल के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है.

क्या था हनुमान बेनीवाल का बयान?
बता दें कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य इतिहास का जिक्र करते हुए हाल ही में मीडियो के सामने कहा था, “राजस्थान में सिर्फ एक-दो लोगों ने ही लड़ाइयां लड़ीं, बाकी तो मुगलों के आगे दंडवत होकर अपनी बेटियों को पेश कर देते थे.” उनके इस बयान के बाद करणी सेना और राजपूत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इस बयान को राजपूत समाज के इतिहास और बलिदान का अपमान बताया.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget