एक्सप्लोरर

Kota Suicide: कोटा में एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक की कर रहा था पढ़ाई

Kota Suicide News: यूपी का नूर मोहम्मद कोटा में रहकर ऑनलाइन बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. विज्ञान नगर क्षेत्र में पीजी में रहता था. टिफिन वाले ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई.

Kota Suicide News: कोटा में कोचिंग कर रहे स्टूडेंट्स के सुसाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक ने सुसाइड किया है. मृतक नूर मोहम्मद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वीरपुर का रहने वाला था. वह कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में पीजी में रहकर बीटेक कर रहा था. नूर मोहम्मद बीटेक की ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था, फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है ना ही कोई सुसाइड नोट मिला है. शव को विज्ञान नगर थाना पुलिस ने एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी कि यहां रहने वाले नूर मोहम्मद ने सुसाइड कर लिया. नूर मोहम्मद शाम के समय टिफिन मंगवाता था. 31 जनवरी को जिस मैस से उसका टिफिन आता था वह लडका टिफिन रखकर चला गया, दूसरे दिन फिर टिफिन आया तो पता चला की पहले वाली टिफिन रखा हुआ है. दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं थी, उसके बाद पुलिस को रात करीब 8 बजे सूचना दी, विज्ञान नगर पुलिस 4 एफ 5 विज्ञान नगर के मकान पर पहुंची तो वहां नूर मोहम्मद का दरवाजा तोड़ा गया और देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था. नूर मोहम्मद ने चादर से फांसी लगाई थी. उसके बाद शव को एमबीएस चिकित्सालय की मोचुर्री में रखवाया गया है. 

कोटा में रहकर ऑनलाइन क्लास ले रहा था नूर 
पुलिस ने बताया कि उनकी परिजनों से बात हो गई है वह रवाना हो गए हैं, जैसे ही परिजन आएंगे पोस्टमार्टम कराया जाएगा. नूर ने वर्तमान में किसी भी कोचिंग में एडमिशन नहीं ले रखा था. पैरंट्स ने बातचीत में बताया नूर का बीटेक में सिलेक्शन हो रखा है, चेन्नई में कॉलेज मिला हुआ है, कोटा में रहकर ऑनलाइन क्लास ले रहा था. यही बात उसने दोस्तों को भी बता रखी थी. सच्चाई के बारे में परिजनों के आने के बाद ही पता लगेगा. नूर ने साल 2016 से 19 तक कोटा के एक कोंचिंग से जेईई की पढ़ाई की थी. साल 2019 के बाद उसका कोटा में किसी भी कोचिंग में एडमिशन नहीं था. ऑनलाइन पढ़ाई की बात सामने आई है. परिजनों के आने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी.
 
वर्ष 2023 में हुए थे 29 सुसाइड 
24 जनवरी को भी एक सुसाइड सामने आया था जिसमें यूपी के मुरादाबाद जिले का मोहम्मद जैद (18) पुत्र उस्मान, ने सुसाइड कर लिया था. वह कोटा में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. वहीं कुछ दिन पूर्व निहारिका ने सुसाइड कर लिया था. वह कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही थी. उसके भाई ने पढाई का डिप्रेशन होने की बात कही थी.

सुसाइड को रोकने के लिए सरकार की नई नीति की थी लागू 
कोटा सहित देशभर में सुसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने नई नीति लागू की है. ताकी सुसाइड को रोका जा सके और स्टूडेंटों को अच्छा माहौल मिल सके. शिकायतों के बाद इस पॉलिसी को लागू किया है, लेकिन नियम तो बने हुए हैं, उनकी पालन सख्ती से कराए जाने की आवश्यकता है.  नई नीति को लेकर भी कोटा में थोड़ा विरोध हुआ था, बच्चों और अभिभावकों ने इस मामले में भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

ये भी पढ़ें: Kota News: कोटा में बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, शमशान पहुंचकर दी मुखाग्नि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget