एक्सप्लोरर

कोटा में एक और छात्र ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, इस साल तीसरी घटना

Kota Suicide News: राजस्थान के कोटा शहर में नीट की तैयारी करने वाला एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. वो ओडिशा के मयूरभंज का रहने वाला था. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है.

NEET Student Suicide In Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक और छात्र ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. छात्र ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. यह छात्र नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था. ये ओडिशा के मयूरभंज का रहने वाला था और इसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है. पुलिस ने शुक्रवार (17 जनवरी) को इस संबंध में जानकारी दी है. 

पुलिस के मुताबिक ये यह घटना गुरुवार (16 जनवरी) रात विज्ञान नगर के आंबेडकर कॉलोनी में हुई. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्टल के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है. इस साल कोटा शहर में सुसाइड का यह तीसरा मामला है.

पंखे से लटका मिला छात्र का शव

पुलिस के मुताबिक ओडिशा के मयूरभंज जिले का रहने वाला अभिजीत गिरी अप्रैल, 2024 से एक कोचिंग संस्थान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था. एएसआई लाल सिंह तंवर ने बताया कि घटना तब सामने आई जब रात करीब 8 बजे एक मेस कर्मचारी अभिजीत के कमरे में खाना देने गया. कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कुछ अन्य लोगों के साथ मेस कर्मचारी ने जबरन दरवाजा खोला और उसे पंखे से लटका हुआ पाया. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एएसआई ने कहा कि परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है. 

पुलिस ने बताया कि छात्रावास के कमरे में छत के पंखे में एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था. जबकि जिला प्रशासन ने हॉस्टल में सुसाइड को रोकने के लिए इस तरह के उपकरण के लगाए जाने को अनिवार्य किया था.

17 दिनों में सुसाइड का तीसरा मामला

पुलिस ने आगे बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि अभिजीत पढ़ाई में अच्छा था और नियमित रूप से कोचिंग क्लास में जाता था. कोटा में केवल 17 दिनों में किसी कोचिंग छात्र द्वारा सुसाइड का ये तीसरा मामला है. 8 जनवरी को 20 वर्षीय जेईई छात्र अभिषेक ने खुदकुशी कर ली थी. वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था और मई, 2024 से एक कोचिंग संस्थान में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था.

इससे पहले 7 जनवरी को हरियाणा के एक और जेईई छात्र नीरज ने अपने हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे के हुक से फांसी लगा ली थी. कोचिंग संस्थानों के लिए फेमस कोटा शहर में 2024 में ऐसे 17 मामले सामने आए थे.

ये भी पढ़ें:

रोहित गोदारा गैंग के अमरजीत बिश्नोई की पत्नी सुधा कंवर इटली से गिरफ्तार, पहले पति से ली थी तलाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget