एक्सप्लोरर

जोसा काउंसलिंग में कंप्यूटर, डाटा साइंस और AI का क्रेज, जान लें पहले राउंड की रिपोर्टिंग का डेट

Kota News: प्रथम राउंड सीट आवंटन के बाद कैटेगरी वाइज ओपनिंग क्लोजिंग जारी कर दी गई है. छात्र रैंकों के आधार पर काउंसलिंग में भाग लेने पर फैसला ले सकते हैं.

IIT-NIT JoSAA Counselling 2024: देश की आईआईटी-एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई समेत 121 कॉलेजों की 59917  सीटों के लिए जोसा की ज्वाइंट काउंसलिंग चल रही है. जिन छात्रों को प्रथम राउंड के सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज का सीट आवंटन हुआ था, उन्हें 24 जून को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी.

ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपलोड किए गए दस्तावेजों की त्रुटि पर जोसा क्वेरी के माध्यम से सूचित कर रहा है. स्टूडेंट्स 26 जून शाम 5 बजे तक क्वेरी के रिस्पांस देकर आवंटित सीट कन्फर्म कर सकते हैं. 
 
एजुकेशन  एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि 23 आईआईटी की कुल 17740 सीटों के लिए इस वर्ष भी जोसा की ज्वाइंट काउंसलिंग जारी है. काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट आवंटन में इस वर्ष भी कंप्यूटर साइंस, एआई और डाटा साइंस ब्रांच का क्रेज बना हुआ है. टॉपर्स की पहली च्वाइस के रूप में शीर्ष आईआईटी की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच ही रही. आईआईटी मुम्बई की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच की सभी सीटें अखिल भारतीय स्तर पर ओपन से टॉप 68 रैंक तक रहने वाले छात्रों से भर दी गई.

दूसरे नम्बर पर आईआईटी दिल्ली रही. टॉप 116 रैंक तक आने वाले छात्रों ने प्रवेश लिया. तीसरे नम्बर पर आईआईटी मद्रास में टॉप 159, आईआईटी कानपुर में 248, आईआईटी खडगपुर में 414, आईआईटी रूडकी में 481, आईआईटी गुवाहाटी में 607, आईआईटी हैदराबाद में 649, आईआईटी बीएचयू वाराणसी की कंप्यूटर साइंस ब्रांच में टॉप 1015 रैंक तक के छात्रों ने प्रवेश लिया. ओपन से फीमेल पूल कोटे में 11290 रैंक पर आईआईटी जम्मू में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच का आवंटन हुआ. कंप्यूटर साइंस के साथ साथ एआई एवं डाटा साइंस ब्रांच भी स्टूडेंट्स की प्राथमिकता में रही. 
 
आगे काउंसलिंग में भाग लेने का निर्णय कैसे लें स्टूडेंट्स
एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि प्रथम राउंड सीट आवंटन के बाद कैटेगरी वाइज ओपनिंग क्लोजिंग जारी कर दी गई है. छात्र रैंकों के आधार पर भरी हुई कॉलेज प्राथमिकता सूची में से ब्रांच मिलने की संभावनाओं को समझकर काउंसलिंग में भाग लेने पर फैसला ले सकते हैं. स्टूडेंट्स को रैंकों के आधार पर फ्रीज, फ्लोट एवं स्लाइड का विकल्प चुनकर आगे काउंसलिंग में जाने का विकल्प है. 
 
वेरिफिकेशन स्टेटस कन्फर्मेशन का करना होगा इन्तजार      
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि जोसा काउंसलिंग में तीनों स्टेप पूरे करने के बाद डोक्युमेंट्स वेरिफाई कर सीट कन्फर्मेशन का इन्तजार करना होगा. वेरिफिकेशन स्टेटस पूरा होकर सीट कन्फर्म होने में एक-दो दिन का समय लग रहा है. ऐसे में स्टूडेंट्स को परेशान होने कीआवश्यकता नहीं है. उन्हें कैंडिडेट पोर्टल पर अपनी आवंटित सीट का कन्फर्मेशन लेना होगा.

Rajasthan: राज्यपाल कलराज मिश्रा और सीएम भजनलाल शर्मा ने किया योग, बताया समाज के लिए जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget