एक्सप्लोरर

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा

राजस्थान की भजनलाल शर्मा की सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी के इजाफे को मंजूरी दी है. 7 लाख से अधिक कर्मचारियों और 5 लाख से अधिक पेंशनर्स को इससे फायदा होगा.

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली की सौगात दी है. महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गई है. डीए और डीआर 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. 7 लाख से अधिक कर्मचारी और 5 लाख से अधिक पेंशनर्स को इससे फायदा होगा.

लगभग 6 लाख पात्र कर्मचारियों को एडहॉक बोनस मिलेगा. सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को दी मंजूरी दी गई है. इस इजाफे के निर्णयों से कर्मचारियों को दीपावली पर अतिरिक्त आर्थिक मजबूती मिल सकेगी. 

राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए संकल्पित- भजनलाल शर्मा 

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ''आपणो अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. राज्य सरकार उनके कल्याण और आर्थिक सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पित है.'' वहीं कर्मचारियों ने सरकार का आभार जताया है.

2023 में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों का 42 फीसदी था DA 

आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी था, जो मौजूदा वक्त में 60 प्रतिशत है. अब इसमें तीन फीसदी का इजाफा हुआ, जिसके बाद यह बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा. यह केंद्र सरकार की ओर से तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा के बाद राजस्थान में भी इतनी ही बढ़ोत्तरी की उम्मीद लगाई जा रही थी.

पिछले कई सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो केंद्र और देश में राज्य की सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में आमतौर पर 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती रही हैं.

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में तीन फीसदी का इजाफा

राजस्थान में आमतौर पर केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप ही डीए में इजाफा किया जाता रहा है. केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार (28 अक्टूबर) को केंद्रीय कर्मचारियों के DA में तीन फीसदी के इजाफे की घोषणा की थी. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 63 फीसदी हो गया है. बढ़ी हुई ये दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी.

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
Advertisement

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget