एक्सप्लोरर
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
यूनेस्को की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार मौजूदा गति पर रहा तो दुनिया में 95% युवाओं तक अपर सेकेंडरी एजुकेशन की पढ़ाई पूरी करने का टारगेट हासिल करने में 2105 साल का वक्त लग सकता है.
Unesco Report 2026: वैश्विक स्तर पर स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने और हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच आसान बनाने के लिए दशकों से प्रयास किया जा रहा है. लेकिन हाल ही में जारी यूनेस्को की ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट 2026 में एक बहुत गंभीर तस्वीर सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार अगर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और प्रगति की मौजूदा गति इस तरह जारी रही तो दुनिया भर में 95 प्रतिशत युवाओं तक अपर सेकेंडरी एजुकेशन की पढ़ाई पूरी करने का टारगेट हासिल करने में 2105 साल का वक्त लग सकता है. यानी सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा पूरी करने का वैश्विक सपना भी एक सदी से भी ज्यादा दूर नजर आ रहा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement




























