एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'

राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने कहा कि साल 1980 में नए चुनाव होने पर इंदिरा गांधी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी. एक नवंबर 2026 को होने वाली रैली भी 1979 की रैली की तरह ही है.

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की रैली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस रैली की तुलना 1979 में तत्कालीन चरण सिंह सरकार के खिलाफ हुई कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' से की है. गहलोत ने कहा कि 'भारत बचाओ रैली' के बाद तत्कालीन सरकार गिर गई थी. 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''साल 1980 में नए चुनाव होने पर इंदिरा गांधी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी.  एक नवंबर 2026 को होने वाली रैली भी 1979 की रैली की तरह ही है. फर्क सिर्फ इतना है कि उस वक्त की रैली को 'भारत बचाओ' का नाम दिया गया था जबकि इस बार की रैली 'लोकतंत्र बचाओ' के नाम से आयोजित की जा रही है. 

मौजूदा सरकार रिजीम चेंज का भ्रम फैला रही- अशोक गहलोत

उन्होंने यह भी साफ किया कि लोकतंत्र में सरकारें चुनाव से ही बदलती हैं. अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा, ''मौजूदा सरकार रिजीम चेंज का भ्रम फैला रही है. इस तरह की बात कहकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. चुनाव आयोग केंद्र सरकार का डिपार्टमेंट बन कर रह गया है.'' 

यह देश को बचाने की रैली है- अशोक गहलोत

दिल्ली में आयोजित रैली को लेकर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगे कहा, ''यह कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की ही नहीं, बल्कि देश को बचाने की रैली है. जो भी लोग इस सरकार से खुश नहीं है, उन्हें इस रैली में शामिल होना चाहिए. व्यवस्था में होने वाले बदलाव में हिस्सेदारी निभानी चाहिए.''

दिल्ली रैली को लेकर व्यापारियों को भी भड़काया जा रहा- गहलोत

अशोक गहलोत ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा जवाब में आयोजित की जा रही पदयात्रा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ''यह सिर्फ विपक्ष को काउंटर करने के लिए किया जा रहा है. यह पहला मौका है जब सत्ता पक्ष के लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, वह भी विपक्ष के जवाब में और उन्हें काउंटर करने के लिए उतर रहे हैं.

अशोक गहलोत ने ये भी कहा कि दिल्ली रैली को लेकर व्यापारियों को भी भड़काया जा रहा है, उन्हें गुमराह किया जा रहा है. विपक्ष के कार्यक्रमों में रुकावट पैदा की जा रही है.

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
Advertisement

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget