एक्सप्लोरर

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, जानिए क्या?

Kota Dussehra Mela: मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कोटा साड़ी का कलेक्शन खुद के पास होने की बात कही. उन्होंने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पर भी बड़ा दिया.

Dadasaheb Phalke Award: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार की घोषणा पर अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने बड़ा बयान दिया है. हेमा मालिनी राष्ट्रीय दशहरा मेला (National Dussehra Mela में प्रस्तुति के लिए कोटा पहुंचीं हुई हैं.

कोटा पहुंचने पर बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का भव्य स्वागत हुआ. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिए भी भारतीय सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान देने की मांग की. उन्होंने कोटा की खूबसूरती को सराहा. बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने कहा कि राजस्थान में रेगिस्तान की जगह कोटा काफी हरा भरा है.

कोटा साड़ी के सवाल पर अभिनेत्री और सांसद ने खुद के पास बड़ा कलेक्शन होने की बात कही. बता दें कि हेमा मालिनी मथुरा से तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर सांसद चुनी गयी हैं. बीजेपी नेता ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव पर भी टिप्पणी की.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में विश्व स्तर पर भारत का नाम बढ़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. बीजेपी की कल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता को मिला है. देश की जनता का पीएम मोदी पर भरोसा है. इसलिए हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता भी बीजेपी को विजयी बनायेगी. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भी तारीफ की. हेमा मालिनी ने कहा कि ओम बिरला कोटा के विकास की दृढ इच्छा रखते हैं.

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बोलीं हेमा मालिनी

बता दें कि कोटा में आज शाम 131वें राष्ट्रीय मेला दशहरा का आगाज होने जा रहा है. अभिनेत्री हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका 'दुर्गा' और भव्य आतिशबाजी से कार्यक्रम का शुभारंभ विजयश्री रंगमंच पर होगा. राष्ट्रीय मेला दशहरा के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि रहेंगे. दशहरे के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का कोटा वासियों में जबरदस्त उत्साह है. नृत्य प्रस्तुति के लिए कोटा पहुंचीं मथुरा सांसद से पत्रकारों ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया मांगी थी. उन्होंने सवाल के जवाब में धर्मेंद्र को भी सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान दिये जाने की वकालत की.  

ये भी पढ़ें-

उदयपुर में आदमखोर तेंदुए के आतंक से लोगों में खौफ, लेपर्ड को देखते ही गोली मारने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget