एक्सप्लोरर

Kota News: कलेक्टर ने छात्राओं के साथ खाना खाया, गाना गाया, हंसी-ठहाकों से गूंज उठा गर्ल्स हॉस्टल, आखिर क्या है ये 'कामयाब कोटा' अभियान

Rajasthan: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए 'कामयाब कोटा' अभियान शुरू किया गया है. कलेक्टर ने इसकी शुरुआत कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी स्थित शिव रेजिडेंसी गर्ल्स हॉस्टल से की.

Kota News: कोटा (Kota) में कोचिंग विद्यार्थियों के मानसिक सम्बलन और उन्हें सकारात्मक माहौल देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और बड़ी पहल की है. इसके लिए 'कामयाब कोटा' अभियान शुरू किया गया है. जिला कलेक्टर ने इस अभियान की शुरुआत कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी स्थित शिव रेजिडेंसी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के साथ डिनर कर के की. जिला कलेक्टर ने यहां रह रही छात्राओं के साथ डाइनिंग टेबल पर अनौपचारिक वातावरण में उनके साथ बातचीत की. कुछ ही देर में छात्राएं ऐसे घुल-मिल गईं, जैसे अपने परिवार के बीच हों. 

कलेक्टर ने सहजता से उनकी बातें सुनी और अपनी बातें कहीं. उन्होंने छात्राओं से विद्यार्थी जीवन के अपने अनुभव बांटे. साथ ही हंसी-ठहाकों के बीच गहरी सीख और गुरु मंत्र भी दिया. जिला कलेक्टर से छात्राओं ने बातों बातों में दैनिक अध्ययन में आने वाली परेशानियों, असमंजस, अध्ययन के तौर तरीके, अध्ययन में एकाग्रता, टाइम मैनेजमेंट और सफलता के टिप्स भी पा लिए. जिला कलेक्टर ने इन छात्राओं के साथ तिरंगा केक भी काटा. स्टूडेंट को टिप्स देने के साथ ही ही जिला कलेक्टर ने उनके साथ गाना गाकर माहौल में अपनत्व घोल दिया. 

कोटा कलेक्टर के साथ छात्राओं ने गाया गाना
छात्राओं ने भी गीत में स्वर मिलाया. छात्राओं ने बताया कि इस तरह जिला कलेक्टर का अचानक उनके बीच आना एक सुखद आश्चर्य था. छात्राओं ने बताया कि उन्हें अपने बीच पाकर और साथ में भोजन कर ऐसा लगा जैसे वो परिवार के बीच हों. जिला कलेक्टर ने छात्राओं के साथ लगभग दो घंटे का समय बिताया. छात्राओं से संवाद में उन्होंने बताया कि कि वह भी कोटा में एक विद्यार्थी के रूप में कोचिंग के लिए आए थे, लेकिन मन नहीं लगने पर वो जल्दी ही यहां से चले गए और फिर स्वयं के बूते ही पढ़ाई कर सफलता पाई. 

उन्होंने कहा छात्राओं से कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस तरह के दौर आते हैं जब असमंजस और अनिर्णय की स्थिति होती हैं. स्ट्रेस घेर लेता है. ऐसे में मजबूत होकर समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है. डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने छात्राओं से कहा कि किसी भी समस्या से घबराएं नहीं, समस्याएं हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं. घबरा के भागने के बजाय उनका सामना करें. आगे बढ़ें भविष्य उज्जवल ही होगा. जिला कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि कहा कि जीवन एक ईश्वरीय उपहार है. इसे पूरी शिद्दत के साथ जीने के लिए अपने बड़े लक्ष्य तय करें. 

कोटा जिला कलेक्टर ने क्या कहा
उन्होंने छात्राओं से कहा कि करियर लक्ष्य पाने का एक रास्ता मात्र है, मंजिल नहीं. लक्ष्य पाने में असफलताएं आएंगी. निराशा भी मिलेगी, लेकिन हारें नहीं. किसी परीक्षा में विफल होने मात्र से अपना आकलन ना करें. उन्होंने कहा कि यदि आप डिजर्व करते हैं, तो प्रयास जारी रखें, लेकिन इसकी एक सीमा जरूर हो. दूसरे विकल्प भी जरूर खुले रखें. वहीं चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि हर बच्चा हमारे परिवार का हिस्सा है. इनकी हर समस्या हमारी है और समाधान भी हम करेंगे.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, एसपी ने दी ये अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget