एक्सप्लोरर

Kota: 9 दिन बाद पेड़ और चट्टानों के बीच फंसा मिला लापता कोचिंग छात्र का शव, दिन-रात तलाशी में जुटे थे 100 जवान

Kota Student Missing: रचित सोंधिया 11 फरवरी लापता हो गया था. उसे गराडिया महादेव मंदिर के एंट्री पॉइंट पर देखा गया. उसके बाद वह वापस नहीं आया

Kota Student Body Found: कोटा में जहां कोचिंग स्टूडेंट की सुसाइड की घटनाएं कम नहीं हो रहीं, वहीं अब एक छात्र का यहां से लापता हो गया था. कोटा में महज डेढ़ महीने में पांच कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई है. वहीं, चार बच्चे लापता हो चुके हैं. इनमें से एक छात्र वापस लौट आया है जबकि एक की डेड बॉडी मिली है. दो स्टूडेंट्स का अभी तक पता नहीं चल सका है. दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर अब उनकी तलाश की जा रही है. इसके साथ ही दो कोचिंग स्टूडेंट की बीमारी के चलते मौत हो गई है. 

रचित का मिला शव, गराडिया महादेव की चट्टानों में कूद गया था छात्र 
मृतक छात्र रचित के पिता जय नारायण सोंधिया ने कोटा पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया कि हमने कई बार नीचे जाकर छात्र को ढूंढने के लिए प्रशासन से कहा लेकिन वह नहीं माने और हमारे साथियों ने ही नीचे जाकर देखा तो बच्चा पेड़ और चट्टान के बीच फंसा हुआ था. शव पुराना होने से वह पूरी तरह से फूल गया था और उसमें से बदबू आने लगी थी. 

11 फरवरी को कोटा के महावीर नगर प्रथम में रहने वाला, मूल रूप से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर निवासी रचित सोंधिया लापता हो गया था. उसे गराडिया महादेव मंदिर के एंट्री पॉइंट पर देखा गया. उसके बाद वह वापस नहीं आया, जिस कारण उसे जंगल और पहाड़ियों में और चम्बल नदी में ढूंढा जा रहा था. उसका शव सोमवार रात को मिला. लगातार परिजन परेशान हो रहे थे और कभी कलेक्टर तो कभी एसपी के पास पहुंच रहे थे. अंत में उन्होंने हाइवे को जाम करने की चेतावनी तक दे डाली थी.

परसेंटाइल कम आने पर एक और छात्र लापता
कोटा शहर के जवाहर नगर थाना इलाके से एक और कोचिंग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता छात्रा का नाम पीयूष कपासिया गुर्जर (17) है, जो 13 फरवरी को दोपहर से नहीं मिल रहा है. बीते 7 दिनों से उसके परिजन उसे तलाश रहे हैं. छात्र को अंतिम बार कोटा जंक्शन पर देखा गया था. इसके बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. पिता महेश कपासिया का कहना है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दुर्गापुरम पन्नी नगर का निवासी है. 

कोटा में जेईई मेन की तैयारी करने के लिए पीयूष 2 साल पहले यहां पर आया था. उसने 13 फरवरी को ही अपनी मां से बात की थी, लेकिन उसके बाद से ही उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है. उसके 13 परसेंटाइल ही बने थे, उसके बाद से वह लापता हो गया. वह स्टेशन पर सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है. उसने अब अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है. 

इसके अलावा एक छात्र युवराज कुमावत भी अपने हॉस्टल से सीधा कहीं निकल गया था, जिसकी तलाश करने पर वह आगरा जाना बता रहा था. बात करने पर वह वापस आ गया. यह छात्र 17 फरवरी की शाम को लापता हो गया था, जिसके बाद पुलिस व परिजनों के प्रयास से मिल गया. बिहार निवासी एक छात्र आर्यन की भी लापता होने की गुमशुदगी दी गई थी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम, कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं बारिश के आसार, जानें कोटा का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget