एक्सप्लोरर

Kota Doctors Protest: कोटा के अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिलेगा इलाज, कल 24 घंटे ठप रहेंगी चिकित्सा सेवाएं

Kota News: कोटा में मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है. कल 24 घंटे के लिए डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की है. हालांकि इमरजेंसी सेवाएं रोजाना की तरह ही बहाल रहेगी.

Rajasthan News: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना का जमकर विरोध किया जा रहा है. देश भर के डॉक्टरों समेत विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश है. कई राज्यों में डॉक्टरों ने हड़ताल का आह्वान किया है.

डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है. ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है. जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गयी है. ऐसे में अब कोटा के मरीजों को भी 24 घंटे इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी.

कोलकाता की घटना के विरोध में डॉक्टरों ने एक दिन का कार्य बहिष्कार की घोषणा की है.  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ अशोक शारदा ने बताया कि कोटा के अस्पतालों में 24 घंटे के लिए चिकित्सा सेवा बंद रहेगी. डॉक्टरों ने इमरजेंसी को छोड़कर अस्पतालों में चिकित्सा सेवा को ठप करने का फैसला किया है. अस्पतालों में सुबह 6 बजे से डॉक्टर काम नहीं करेंगे. हालांकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज किया जायेगा. संपूर्ण चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार रविवार की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा.

कोटा में कल 24 घंटे मरीजों को नहीं मिलेगा इलाज

कोलकाता की घटना के विरोध में कोटा की चिकित्सा सेवाएं एक दिन तक ठप रहेंगी. गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में थ 8-9 अगस्त की दरमियानी रात जूनियर डॉक्टर के साथ दंरिदगी की घटना घटित हुई थी. जूनियर डॉक्टर आठ अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी थी. सुबह चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न हालत में महिला डॉक्टर का शव मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई. मृतका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और ट्रेनी डॉक्टर थी. महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना का विरोध देशभर में किया जा रहा है. आंदोलनकारी डॉक्टर प्रॉक्टशन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

भरतपुर से जयपुर के लिए निकली तिरंगा न्याय यात्रा को महुआ में रोका, पुलिस से भिड़ गये आंदोलनकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget