एक्सप्लोरर

'मुझे समस्या खड़ी हो सकती है', BJP से नोटिस मिलने के बीच किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों कही ये बात?

Rajasthan Politics: किरोड़ लाल समरावता में हुए आंदोलन के दौरान वहां गए थे. वहां उन्होंने आंदोलनकारियों से जेल में मुलाकात भी की थी. अब इस दौरे को लेकर जनता से उन्होंने खास अपील की है.

Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपील की है कि उनके समरावता जाने से संबंधी तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल ना करें क्योंकि वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. पिछले दिनों किरोड़ी लाल को अनुशासनहीनता मामले में बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था.

किरोड़ी लाल ने 'एक्स' पर लिखा, ''मैं जनता के सहयोग के लिए 3 बार समरावता गया. जेल में आंदोलनकारियों से भी मिला. अब आंदोलनकारी विधानसभा का घेराव करने वाले हैं. कृपया इससे जुड़े बैनर-पोस्टरों में मेरे फोटो व पुराने वीडियो आदि का उपयोग नहीं करें, क्योंकि मैं सरकार का हिस्सा हूं. इससे मुझे समस्या खड़ी हो सकती है.''

फैसला आलाकमान करेगा- किरोड़ी लाल

नोटिस का जवाब देते हुए किरोड़ी लाल ने कहा था कि पार्टी नेतृत्व को लगा कि मैंने अनुशासनहीनता की है तो मुझे नोटिस दे दिया. मैं भी उसका जवाब दे दिया और आगे का निर्णय आलाकमान करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अपने जवाब में पार्टी को संतुष्ट करने की कोशिश की है. किरोड़ी लाल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को अपना जवाब भेज दिया था. किरोड़ी लाल ने नाराज होने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है.

फोन टैपिंग को लेकर वीडियो हुआ था वायरल

किरोड़ी लाल मीणा का एक बयान वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने आमागढ़ में गृह विभाग को लेकर हमला किया था. हालांकि जब पार्टी की ओर से नोटिस मिला तो उन्होंने कहा कि यह बात मीडिया में नहीं बल्कि एक कार्यक्रम के दौरान कही थी. किरोड़ी लाल ने साथ ही कहा था कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं. हालांकि किरोड़ी लाल के बयान से विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया.सचिन पायलट ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति की निजता का हनन नहीं होना चाहिए. फोन टेप होने की जानकारी अगर किरोड़ी लाल को दी गई है तो उन्हें सच बताना चाहिए.

ये भी पढ़ें- गजेंद्र शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज, 'फोन टैपिंग मामले पर बोलने का नैतिक अधिकारी नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget