एक्सप्लोरर

Legends League Cricket मैच के बीच महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, कॉलर पकड़कर 2 युवकों को थाने ले गई पुलिस

Jodhpur News: जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में दो युवकों ने सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की. महिला ने उन्हें समझया, लेकिन वो नहीं माने जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर गई.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में इन दिनों राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2024) मैच आयोजित किए जा रहे हैं. शनिवार (21 सितंबर) को लीजेंड्स लीग का दूसरा मैच दोपहर तीन बजे से इंडिया कैपिटल और अर्बन हैदराबाद के बीच खेला गया. इस दौरान दर्शक दीर्घा के पास सुरक्षा में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की.

मैच के दैरान जब दोनों युवक महिला कांस्टेबल से अभद्रता कर रहे थे तो उसने युवकों को समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने. इसके बाद महिला ने परेशान होकर अपने अन्य साथी पुलिसकर्मियों को बुलाया. वहीं जब अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, तो दोनों युवक उनसे भी भिड़ गए. इसके बाद बाहर से पुलिस टीम को बुलाया गया और दोनों मनचलों की पिटाई करते हुए कॉलर पकड़कर थाने ले जाया गया.

युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में एएसआई नवीन सागर द्वारा दोनों युवकों की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक मनचला बार-बार पुलिसकर्मी को समझाते हुए दिख रहा है, जबकि दूसरा गिड़गिड़ा कर माफी मांगता नजर आ रहा है. दोनों कह रहे हैं कि मैंने किसी से छेड़छाड़ नहीं की है, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और ग्राउंड में ही दोनों की पिटाई कर दी.

एडहॉक कमेटी और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद 
वहीं मैच के दौरान पुलिसकर्मियों और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के सदस्य के बीच भी विवाद हो गया. शुक्रवार को हुए मैच के दौरान वीआईपी सीटों पर जगह नहीं थी. ऐसे में पुलिस प्रशासन ने सिविल ड्रेस में अपने कॉन्स्टेबल वीआईपी बॉक्स में तैनात कर रखे थे. यहां एडहॉक कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मी को वहां से उठने को कहा जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई.

मामला बढ़ने पर ADCP निशांत भारद्वाज और ACP नरेंद्र सिंह ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन धर्मवीर सिंह नहीं माने. इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर धर्मवीर सिंह को पुलिस ने जीप में बैठा लिया और थाने ले गए. मामला बढ़ता देख एडहॉक के अधिकारियों ने एडहॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने मामला शांत करवाया.

ये भी पढ़ें: RPSC ने इन 3 परीक्षाओं की Answer Key जारी की, जानें कब तक दाखिल कर सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget