एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: NTA ने जारी किए प्रश्नपत्र, आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पॉस, जानिए कब तक किया जा सकता है चैलेंज

JEE Mains 2023: एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रूप में प्रदर्शित है और क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रूप में मिलेगा.

JEE Mains 2023 Answer Key: जेईई-मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने गुरुवार देर रात रिकॉर्डेड रेस्पॉस, प्रोविजनल आंसर और प्रश्नपत्र जारी कर दिए. जनवरी सेशन की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच 13 शिफ्टों में हुई थी. परीक्षा के लिए 9.15 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. जेईई-मेन परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड हुई थी. एनटीए ने पारदर्शिता दिखाते हुए प्रश्नपत्र, रिकॉर्डेड रेस्पॉस समेत जेईई मेन जून के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी.

स्टूडेंट्स को आंसर-की चैलेंज करने का मौका

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को आंसर-की चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है. एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार स्टूडेंट 4 फरवरी रात 8 बजे तक आंसर-की को चैलेन्ज कर सकते हैं और प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉस डाउनलोड कर सकते हैं. निर्धारित तारीख के बाद रिकॉर्डेड रेस्पॉस और प्रश्नपत्र हटा लिए जाएंगे. इसलिए समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए. स्टूडेंट वेबसाइट के दिए विकल्प पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म दिनांक भरकर प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉस डाउनलोड कर सकते हैं.

दिए गए प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रेस्पॉस में स्टूडेंट्स की तरफ से दिए गए प्रश्न के उत्तर और उत्तरों का स्टेटस को भी जारी किया गया है. यानी स्पष्ट कर दिया गया है कि स्टूडेंट ने संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है, या मार्क ऑफ  रिव्यू में रखा है या मॉर्क ऑफ रिव्यू में रखकर उत्तर दिया है. डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र पर स्टूडेंट्स का नाम, एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर अंकित है. स्टूडेंट्स के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न की क्वेश्चन आईडी और आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दशार्या गया है.

जानिए कितना चुकाना होगा प्रोसेसिंग फीस

 एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रूप में प्रदर्शित है और क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रूप में मिलेगा. स्टूडेंट क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र से मिलाकर अपने दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है. संशय की स्थिति में सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है. 

प्रत्येक चैलेन्ज किए गए क्वेश्चन के लिए स्टूडेंट को 200 रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रूप में देना होगा. नॉन रिफंडेबल प्रोसिंग शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से देना होगा. स्टूडेंट एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है. चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है. प्रक्रिया के बाद स्टूडेंट को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा. जेईई-मेन जनवरी अटेम्प्ट का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा.

Bugdet Session: ट्रेन के 3AC और स्लीपर में सीनियर सिटीजन को मिलेगी छूट? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget