एक्सप्लोरर

Rajasthan: जम्मू आतंकी हमले के खिलाफ जोधपुर में प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे VHP-बजरंग दल के कार्यकर्ता

Rajasthan News: जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जोधपुर की सड़कों पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया. साथ ही आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की.

Rajasthan Latest News: 9 जून को देश में मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण था, इसी दिन जम्मू और कश्मीर में एक धार्मिक यात्रा पर निकले यात्रियों से भरी बस पर आतंकवादियों ने कायरना हमला कर दिया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद देश और प्रदेश के हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

मंगलवार को जयपुर में आतंकी हमले में जिन लोगों की मौत हुई, उनके परिजनों ने भारी हंगामा किया. जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आतंकवाद का पुतला जलाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचारक ने बताया कि वे हमेशा की तरह इस बार भी यात्रा पर निकलेंगे और हिंदू श्रद्धालुओं के साथ बर्बाता करने वाले आतंकवादियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं. उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जल्दी ही इन आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए कठोर कार्रवाई करेगी.

जोधपुर जिला कलेक्टर के बाहर पुतला देकर जम्मू कश्मीर में हुई आतंकवादी गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण करने और संरक्षण देने वाली आंतरिक के अलावा विदेशी तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. 

पाकिस्तान का हाथ बताया

जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के खिलाफ लंबे समय से जुझ रहा है. धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन उग्रवादियों और आतंकवादियों का मनोबल अभी भी कम नहीं हुआ है. हिंदू श्रद्धालुओं को चिन्हित करके उनकी हत्याएं करने की घटनाएं बढ़ी हैं और इन सभी घटनाओं के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है.

देश की नई सरकार को इस चुनौती का सामना करने के लिए कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. जोधपुर महानगर सहित समस्त हिन्दू समाज ने इस कायराना कृत्य की निंदा करते हुए बजरंग दल के साथ मिलकर केंद्र सरकार से निर्णायक और कठोर कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने इस प्रकार के तत्वों के सरंक्षण के लिए आंतरिक और विदेशी तत्वों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget