एक्सप्लोरर

Jaipur Accident: जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, एक दूसरे से भिड़े 3 ट्रक, तीनों में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

Jaipur Truck Collision: सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर. एक दर्जन भैंस और पशुओं से भरा हुआ था ट्रक.

Jaipur Truck Accident: जयपुर के दूदू में एक खौफनाक हादसे की खबर है. रामनगर मोड़ के पास 3 ट्रकों में भिड़ंत हुई गई, जिसकी वजह से तीनों ट्रकों में आग लग गई. आग की चपेट में आने से दो लोगों के जिंदा जलने की सूचना है. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. उस ट्रक में करीब एक दर्जन भैंस और पशु थे. फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मिलकर करीब चार घंटे में इस आग पर काबू पाया.

मामला बुधवार सुबह दूदू इलाके का है, जब अचानक एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में भिड़ गए. जानकारी के अनुसार, आग लगने से तीन लोग इतनी बुरी तरह से झुल गए कि उन्हें बचाना असंभव हो गया. तीनों की ही पहचान कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है. वहीं, एक बात यह भी सामने आ रही है कि इतने बड़ा हादसा होने के बावजूद दूदू पुलिस को जानकारी देने में काफी समय लग गया. 

टक्कर के बाद ट्रकों का डीजल टैंक फटा
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 6.00 बजे रामनगर मोड़ के पास हुआ. पुलिस को यह जानकारी मिली कि सड़क किनारे दो ट्रक खड़े हुए थे, तभी पीछे से आ रहे तीसरे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी. इसके बाद तीनों के डीजल टैंकों में ब्लास्ट हो गया. इसी दौरान एक ट्रक से निकली चिंगारी की वजह से आग भड़क गई और तीन लोगों इस हादसे में झुलस गए. 

वहीं, ट्रक में जो भैंसे थीं, उनमें से 8 के जिंदा जलने की भी खबर आ रही है. ये भैसें वैध थीं या अवैध, अभी तक इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है. अब पुलिस ट्रकों के मालिक और मरने वालों की जानकारी निकालने में जुटी है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कांग्रेस नेता की हत्या पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM गहलोत को घेरा, बोले- 'जंगलराज में एक और हत्या'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget