एक्सप्लोरर

राजस्थान: जयपुर में LPG बुकिंग सर्वर ठप, नए सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता

Jaipur News in Hindi: सिलेंडर की बुकिंग में सर्वर ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं. कई दिनों से बुकिंग नहीं हो पा रही, OTP और पर्ची की दिक्कतें बढ़ीं है. लोगों को एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं.

भारत सरकार भले ही रसोई गैस की सप्लाई पटरी पर होने का दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत नए सिलेंडर की बुकिंग को लेकर है. यह दिक्कत पिछले एक हफ्ते से लगातार बनी हुई है. बीते दो दिनों से तो सर्वर बिल्कुल ही काम नहीं कर रहा है.

जयपुर में सर्वर ठप होने से लोगों की नई बुकिंग नहीं हो पा रही है. वह हेल्पलाइन और एजेंसीज के नंबर पर कॉल करते हैं तो ज्यादातर नंबर या तो स्विच ऑफ होते हैं या फिर उन पर कोई प्रॉपर रिस्पांस नहीं दिया जा रहा है. परेशान लोग जब एजेंसियों के दफ्तर पहुंचते हैं तो वहां भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता और बुकिंग ऑनलाइन ही होने की बात बात कर वापस भेज दिया जाता है.

बुकिंग को लेकर परेशान हो रहे लोग

जानकारी के अनुसार, बुकिंग को लेकर कोई तीन दिन से परेशान है तो कोई चार और पांच दिन से परेशान है. ज्यादातर उपभोक्ताओं का झगड़ा इस बात को लेकर हो रहा है कि सरकार की तरफ से बताया गया है कि अगली बुकिंग 25 दिन बाद हो जाएगी. जबकि एजेंसियों  के लोग जानकारी देते हैं कि 2 दिन पहले नियम बदल गया है और अब अगली बुकिंग 25 नहीं बल्कि 40 दिन बाद होगी.

ये भी पढ़िए- राजस्थान से बड़ी खबर, परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, 200 से बढ़कर 270 होंगे विधायक

एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग

बुकिंग में लोगों को और भी तरह की प्रॉब्लम आ रही है. किसी की ओटीपी नहीं आ रही है तो किसी की पर्ची एजेंसी तक नहीं जा रही है. लोग एजेंसियों के चक्कर काट काट कर परेशान है. वहां भी है कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है. किसी के घर का सिलेंडर खत्म हो चुका है तो किसी का एक-दो दिन में खत्म होने वाला है.

लोग काफी परेशान हैं. एजेंसी वालों ने यह तो माना है कि दो दिनों से सर्वर पूरी तरह ठप है, लेकिन साथ ही यह भी दावा कर रहे हैं कि आज शाम तक ठीक हो जाने की उम्मीद है. लोगों को अपनी रसोई की चिंता हो रही है.

ये भी पढ़िए- Rajasthan LPG Crisis: गहरा संकट, लंबी कतारें... राजस्थान में गैस के बिना ठंडी पड़ी रसोई, क्या है हाल?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में भी अर्नब चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश
जयपुर में भी अर्नब चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश
ब्लास्टिंग से दहला जोधुपर का बुझावड़, स्कूल और मकानों में आई दरारें, जांच जारी
ब्लास्टिंग से दहला जोधुपर का बुझावड़, स्कूल और मकानों में आई दरारें, जांच जारी
CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत, रंधावा-डोटासरा पुलिस हिरासत में
CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत, रंधावा-डोटासरा पुलिस हिरासत में
सीकर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, बस अड्डा डूबा; बिजली व्यवस्था चरमराई
सीकर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, बस अड्डा डूबा; बिजली व्यवस्था चरमराई

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget