एक्सप्लोरर

Jaipur: बच्चों के साथ अनशन पर बैठे एनिमल डॉक्टर, 'समान काम, समान वेतन' की कर रहे मांग, जानें मामला

Rajasthan News: कल अनशन पर बैठे तीन डॉक्टर्स की तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें अनफिट घोषित कर एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टर्स ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब अनशन जारी रहेगी.

Jaipur Animal Doctor Strike: जयपुर में पशुधन भवन परिसर में राजस्थान पशु चिकित्सा संघ से जुड़े बड़ी संख्या में एनिमल डॉक्टर आमरण अनशन पर बैठे हैं. ये लोग दिसंबर महीने से लगातार अपनी मांग को लेकर अनशन पर हैं. आज इस अनशन में राज्य के अलग-अलग जिलों से महिलाएं भी धरने पर बैठ गई. इनके साथ बच्चे भी अनशन पर बैठे हैं.

संघ अध्यक्ष डॉ इंद्रजीत ने बताया कि हमारी मांगें कुछ भी ऐसी नहीं है, जिसे सरकार न मान पाए. उन्होंने कहा कि हमारी तो 11 सूत्रीय मांगें ही हैं. हम सभी को उम्मीद भी है कि जल्द ही मुख्यमंत्री हमारी मांगों पर काम करेंगे. अनशन में झुंझुनूं से आई हुईं डॉ सोनिया शर्मा और अजमेर की नीतू अरोड़ा ने बताया कि हमारी मांगे मानी जाय. हम विषम परिस्थितियों में रहकर काम करते हैं. हम पशुओं की सेवा में पीछे नहीं रहते हैं.

तीन डॉक्टर्स की बिगड़ी थी तबीयत

कल अनशन पर बैठे तीन डॉक्टर्स की तबीयत बिगड़ गई थी, जो पीछे कई दिनों से आमरण अनशन पर थे. पांचवें दिन आमरण अनशन कर रहे डॉ. शशिकांत शर्मा, डॉ. रमेश चौधरी, डॉ. लोकेश शर्मा का पीएचसी गांधी नगर के चिकित्साधिकारी द्वारा जांच किया गया. जांच के बाद तीनों डॉक्टर्स को आगामी अनशन के लिए अनफिट घोषित कर एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया. एंबुलेंस द्वारा तीनों डॉक्टर्स को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया. अनशन पर इनकी जगह तीन अन्य एनिमल डॉक्टर डॉ. रामकैलाश नागौर, डॉ. सुनील शर्मा अजमेर, डॉ. भरत सिंह राहड़ झुंझुनूं बैठे.

ये हैं इनकी मांग

राज्य के एनिमल डॉक्टर समान काम समान वेतन सिद्धांत के आधार पर मांग कर रहे हैं. राज्य के एनिमल डॉक्टर मानव डॉक्टर्स के समकक्ष ग्रेड-पे, डीएसीपी, नॉन प्रेक्टिस एलाउंस, पीजी इंक्रीमेंट की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा कोर्ट में लंबित 900 पशु चिकित्साधिकारी की लंबित भर्ती को पूर्ण करवाने इत्यादि की मांग कर रहे हैं. एनिमल डॉक्टर अपनी मांगों के लिए 17 दिसंबर से 9 जनवरी तक दिन क्रमिक अनशन पर रहे.

मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण 10 जनवरी से फिर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. वेटरनरी डॉक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एनिमल डॉक्टर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर बिना कार्य बहिष्कार किये गांधीवादी पद्धति से अपना पक्ष रख रहे हैं.  वहीं सरकार उनके धैर्य की परीक्षा ले रही है.

लंपी बिमारी में जान लगा दिया दांव पर

नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि पिछले दिनों हम लोगों ने लंपी बिमारी के दौरान गायों को बचाने में अपनी जान को दांव पर लगा दिया था. सरकार हमारी ही मांग नहीं मान रही है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

Udaipur News: उदयपुर में सार्वजनिक जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकते चार से ज्यादा लोग, जानें क्या है मामला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget