एक्सप्लोरर

माली में बंधक बनाए गए जयपुर के प्रकाश जोशी, परिवार ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

Indian Hostages In Mali: माली में आतंकी हमले में जयपुर के प्रकाश चंद जोशी समेत तीन भारतीय बंधक बनाए गए हैं. अल-कायदा से जुड़े संगठन ने जिम्मेदारी ली है. परिवार पीएम मोदी से मदद की गुहार लगा रहा है.

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में तीन भारतीय बंधक बना लिए गए. बंधक बनाए गए लोगों में जयपुर शहर के रहने वाले 61 साल के बुजुर्ग प्रकाश चंद जोशी भी शामिल है. आतंकियों ने वहां जिस सीमेंट प्लांट पर हमला किया था, वह उसके प्रोजेक्ट मैनेजर थे. बारह दिन बीतने के बाद भी वह रिहा नहीं हो सके हैं.

जयपुर में रहने वाले उनके परिवार के लोग बेहद परेशान हैं. परिवार का एक-एक पल आंसुओं और आशंकाओं के बीच बीत रहा है. अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं होने से मायूस परिवार ने अब सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. परिवार को पूरा यकीन है कि पीएम मोदी बंधक बने भारतीयों को छुड़ाकर उन्हें सुरक्षित भारत लाने का काम जरुर करेंगे.

30 मई को तीन महीने के लिए भारत से हुए थे रवाना

जयपुर शहर के मारवाड़ी परिवार के रहने वाले इकसठ साल के बुजुर्ग प्रकाश चंद जोशी देश विदेश की तमाम बड़ी सीमेंट कंपनियों में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम कर चुके हैं. हैदराबाद की एक कंपनी पश्चिम अफ्रीकी देश माली में सीमेंट का एक प्लांट लगा रही है. कंपनी ने प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर इस प्लांट की जिम्मेदारी प्रकाश चंद जोशी को दी थी. वह 30 मई को तीन महीने के लिए भारत से रवाना हुए थे. प्लांट में ही उन्हेंभारत से गए दूसरे लोगों को रहने की जगह दी गई थी.

उन्हें किसी जंगली इलाके में रखा गया है

एक जुलाई को शाम करीब सात बजे उनके प्लांट पर सौ की संख्या में अज्ञात बंदूकधारी आतंकियों ने हमला किया. पूरे प्लांट में जमकर तोड़फोड़ करते हुए आगजनीलूटपाट की. प्लांट को तबाह करने के बाद आतंकी प्रकाश चंद जोशी के साथ ही दो अन्य भारतीयों को अगवा कर अपने साथ ले गए. तीन चार दिन बाद तीनों की एक तस्वीर भी जारी की गई. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें किसी जंगली इलाके में रखा गया है. इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े संगठन 'जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन' ने ली थी.

पत्नी सुमन की आंख के आंसू थमने का नहीं ले रहे हैं नाम

प्रकाश जोशी की परिवार वालों से आखिरी बार बातचीत हमले से एक दिन पहले 30 जून को हुई थी. परिवार वालों को उनके अगवा होने की जानकारी कंपनी की तरफ से दो दिन बाद दी गई. अगवा कर बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. प्रकाश जोशी के परिवार में पत्नी सुमन के अलावा उनकी दो बेटियां हैं. पूरा परिवार तबसे बेहद परेशान है. पत्नी सुमन की आंख के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मुंबई में जॉब कर रही बड़ी बेटी चित्रा बीमार मां को संभालने के लिए जयपुर आ गई है.

जल्द ही सब कुछ ठीक होने का दिलाया जा रहा है भरोसा

परिवार लगातार माली की राजधानी बमाको में स्थित भारतीय दूतावास के साथ ही हैदराबाद की कंपनी और भारतीय विदेश मंत्रालय से संपर्क में है. दूतावास और कंपनी की तरफ से उन्हें लगातार जल्द ही सब कुछ ठीक होने का भरोसा दिलाया जा रहा है, लेकिन विदेश मंत्रालय उनके मेल और ट्वीट का जवाब भी नहीं दे रहा है. परिवार के लोग बेहद डरे हुए हैं. किसी अनहोनी की आशंका उन्हें हर वक्त सताती रहती हैं.

'अब बस भगवान और पीएम मोदी का ही आसरा है'

जयपुर शहर के वैशाली नगर इलाके में चित्रकूट रोड पर रहने वाला परिवार अब पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगा रहा है. परिवार का मानना है कि पीएम मोदी ने दुनिया के तमाम देशों में फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का काम किया है. परिवार ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि वह इस मामले में भी दखल दें और प्रकाश चंद जोशी के साथ ही बंधक बनाए गए दो अन्य भारतीयों को वहां से छुड़ाकर सुरक्षित हिंदुस्तान लाने का काम करें. पत्नी सुनीता और बड़ी बेटी चित्रा का कहना है कि उन्हें अब बस भगवान और पीएम मोदी का ही आसरा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget