एक्सप्लोरर

Hindu New Year 2024: भरतपुर में हिंदू नववर्ष का ऐसे किया गया स्वागत, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Hindu New Year 2024: भरतपुर में हिंदू नववर्ष का जबरदस्त उत्साह है. शहर में सड़क पर जगह-जगह रंगोली बनाई गयी है. चौराहों पर लोगों को चंदन का टीका लगाकर बधाई दी गयी.

Hindu New Year: चैत्र माह की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष (Hindu Nav Varsh 2024) की शुरुआत मानी जाती है. इस बार हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 मंगलवार को यानी 9 अप्रैल से शुरू हो चुका है. माता के मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है.

भरतपुर में मातारानी के जयकारे से माहौल गुंजयमान है. मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. हिन्दू नववर्ष पर करीबियों और और रिश्तेदारों को बधाई सन्देश भेजे जा रहे हैं. शहर में सड़क पर जगह-जगह रंगोली बनाकर और चौराहों पर लोगों को चन्दन का टीका लगाकर हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयी. 

हिंदू नववर्ष की शुरुआत

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पूजा से सुख समृद्धि एवं घर में शांति आती है. भक्त नौ दिन अलग-अलग रूपों में माता की पूजा अर्चना करते हैं. अलग-अलग तरीके से व्रत रखकर भी माता रानी को प्रसन्न करने की कोशिश की जाती है.

नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है. आज माता रानी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर घर-घर में घट स्थापित की गई है. भरतपुर जिले में भी आज चैत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्रि की खुशी में माता रानी मंदिरों की सजावट की गई है.

माता के मंदिरों में भीड़

माता के मंदिरों में महिला एवं पुरुष सुबह से पहुंच रहे हैं. बयाना उपखण्ड स्थित कैलादेवी झील का वाड़ा में आज से माता का लक्खी मेला शुरू हो गया है. माता के दरबार में सोमवार से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था. कैलादेवी झील का वाड़ा मंदिर में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली से भी काफी संख्या में श्रद्धालु हाजिरी लगाने पहुंचते हैं. शहर के अन्य माता मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. प्राचीन प्रसिद्ध मन्सा माता, राजराजेश्वरी देवी के मंदिर, कालीमाता मंदिर में सुबह से लोगों का आना शुरू हो गया था. माता के मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की जा रही है. 

Idana Mata Temple: राजस्थान में इडाणा माता करती हैं अग्नि स्नान, जानिए मंदिर से जुड़ी प्रचलित पौराणिक कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget