एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: नागौर से नामांकन दाखिल करने के बाद हनुमान बेनीवाल के बदले सुर, कांग्रेस-BJP पर कह दी ये बात

Nagaur Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी से ज्योति मिर्धा ने नामंकन दाखिल किया, तो वहीं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने इंडिया गटबंधन की तरफ से नामंकन दाखिल किया.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान सहित पूरे देश में सियासी दल जोरशोर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव में सियासी दल क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करने और पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं को मैदान में उतार रहे हैं, इससे लोकसभा चुनाव में सियासी संघर्ष रोचक होता जा रहा है. प्रदेश की नागौर लोकसभा सीट इससे अछूती नहीं है. 

प्रदेश की नागौर लोकसभा सीट का शुमार हॉट सीटों में होता है. बीजेपी ने इस बार नागौर सीट से ज्योति मिर्धा को अपना प्रत्याशी बनाया है. ज्योति मिर्धा के नामांकन के बाद कल यानी बुधवार (27 मार्च) आरएलपी से हनुमान बेनीवाल ने नामांकन दाखिल किया. इस सीट पर आरएलपी और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं.

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट के सियासी दंगल में एक बार फिर हनुमान बेनीवाल और ज्योति मिर्धा आमने-सामने हैं. हालांकि, इस लोकसभा चुनाव में नया यह है कि ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. दूसरी तरफ हनुमान बेनीवाल भी कांग्रेस से पहली बार गठबंधन के बाद चुनावी रण में उतरे हैं.

नामांकन के बाद बेनीवाल के बदले सुर
आरएलपी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद हनुमान बेनीवाल के सुर बदले हुए नजर आए. जिस कांग्रेस पार्टी पर अक्सर हनुमान बेनीवाल आरोप-प्रत्यारोप और कटाक्ष करते रहते थे, नामांकन के बाद उसकी तारीफ कसीदे पढ़ते हुए नजर आए. इस मौके पर बेनीवाल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है."

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने आज तक किसानों की आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि आरएलपी किसानों की पार्टी है, आम लोगों की हितों के लिए हम दोनों एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और किसानों की हर बात के लिए लड़ाई लड़ेंगे. बेनीवाल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को राजस्थान की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा.

बीजेपी पर बेनीवाल ने लगाए गंभीर आरोप
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमने एक कदम बढ़ाया. एक कदम कांग्रेस पार्टी ने बढ़ाया. उसी का परिणामस्वरूप आज नागौर लोकसभा की सीट इंडिया गठबंधन में आरएलपी को दी गई है. हनुमान बेनीवाल ने अपने पुराने गठबंधन के साथी रही भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में नौजवान सबसे ज्यादा बेरोजगार हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए बीजेपी के खिलाफ जो बोलता है, उन्हें ईडी, सीबीआई के नाम से धमकाया जाता है.

ये नेता छोड़ चुके हैं आरएलपी
बता दें, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने खींवसर सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को बहुत कम वोटों के अंतर से हराया था.लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. वहीं बायतु से उम्मेदाराम बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. जिन्हें कांग्रेस ने बाड़मेर से प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सबसे ज्यादा यहां पड़ी गर्मी, पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार, जानें- आज के मौसम का हाल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: स्कूली बच्चों के नाम बदलने की लिस्ट पर विवाद, मुस्लिम लड़कियों के नाम के आगे 'सिंह'
राजस्थान: स्कूली बच्चों के नाम बदलने की लिस्ट पर विवाद, मुस्लिम लड़कियों के नाम के आगे 'सिंह'
बिहार की सियासत पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने नीतीश कुमार के साथ वही किया जो...'
बिहार की सियासत पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने नीतीश कुमार के साथ वही किया जो...'
'राजस्थान में हमारी सरकार नहीं गिरा पाए', अशोक गहलोत ने छेड़ा पुराना वाकया, सियासी पारा हाई
'राजस्थान में हमारी सरकार नहीं गिरा पाए', अशोक गहलोत ने छेड़ा पुराना वाकया, सियासी पारा हाई
राजस्थान: ACB की कार्रवाई से पहले ही आरोपी हेड कांस्टेबल फरार, मारपीट और सबूत नष्ट करने का आरोप
राजस्थान: ACB की कार्रवाई से पहले ही आरोपी हेड कांस्टेबल फरार, मारपीट और सबूत नष्ट करने का आरोप

वीडियोज

Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China
Strait Of Hormuz पर टकराव के बीच नरम पड़े Trump के तेवर
US Iran Ceasefire : Strait Of Hormuz पर टकराव के बीच नरम पड़े Trump के तेवर | Trump | Pak | China
Tia Bajpai ने खोले दिल के राज: रिश्ते, संघर्ष और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर की बात
Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget