एक्सप्लोरर

पार्टी से निकाले जाने के बाद ज्ञानदेव आहूजा का BJP नेताओं पर गंभीर आरोप, 'मेरे खिलाफ साजिश...'

Gyandev Ahuja On BJP: ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मेरे खिलाफ राजस्थान बीजेपी के बड़े नेताओं ने साजिश की है. इस साजिश में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ ही कई नेता भी शामिल हैं.

Gyandev Ahuja On BJP: कांग्रेस के दलित नेता के जाने पर मंदिर को गंगाजल से धुलने के मुद्दे पर राजस्थान बीजेपी के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता रहे ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया. वहीं अब पार्टी से निकाले जाने के बाद ज्ञानदेव आहूजा ने बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पूर्व बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दबाव पर बीजेपी ने मुझे पार्टी से निकाला है. मल्लिकार्जुन खरगे ने मेरे मामले को बड़ा मुद्दा बनाया था. इसी दबाव में बीजेपी ने मुझे पार्टी से निकाला है. मेरे खिलाफ राजस्थान बीजेपी के बड़े नेताओं ने साजिश की है. इस साजिश में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ ही कई अन्य नेता भी शामिल हैं."

'कभी माफी नहीं मांगूंगा'
उन्होंने आगे कहा, "मुझे भगवान राम के नाम की आवाज उठाने की सजा दी गई है. मैंने भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेस नेताओं का विरोध किया था. भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वालों के साथ मैं कभी खड़ा नहीं हो सकता. हमेशा उनका विरोध करता रहूंगा. मैं माफी मांग लेता तो मुझे बीजेपी से बाहर न किया जाता. ना पहले माफी मांगी थी और ना ही आगे माफी मांगूंगा."

'दिल्ली के नेता मेरे साथ करेंगे इंसाफ'
ज्ञानदेव आहूजा ने ये भी कहा, "मैंने पहले भी यह सफाई दी थी कि दलित की वजह से मंदिर को गंगाजल से नहीं धुलवाया था. बल्कि मैं कांग्रेस नेता का प्रतीकात्मक तौर पर विरोध किया था. निष्कासन के बाद दो पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन साफ कर देना चाहता हूं कि बीजेपी ने मुझे भले ही निकाल दिया हो लेकिन मैं हमेशा उसके साथ जुड़ा रहूंगा. बीजेपी के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा. बीजेपी मुझे भले ही निकाल सकती है लेकिन मैं उसे नहीं छोड़ सकता. राजस्थान के नेताओं ने भले ही साजिश कर मुझे निकाल दिया हो, लेकिन दिल्ली के नेता मेरे साथ जरूर इंसाफ करेंगे."

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget