एक्सप्लोरर

BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर भड़के सचिन पायलट, 'CM को कहना चाहिए कि मैं...'

Sachin Pilot News: बालमुकुंद आचार्य का जिक्र करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी नेताओं को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीएम को ये बोलनी चाहिए कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं.

Sachin Pilot On Balmukund Acharya: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार (28 अप्रैल) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने संविधान रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस रैली में पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को भी घेरा. 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी विधायक बालमुकंद आचार्य का बिना नाम लिए कहा, "अभी जयपुर शहर के बीजेपी विधायक ने शहर में क्या तांडव रचा. बीजेपी नेताओं को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. मुख्यमंत्री को ये बोलनी चाहिए कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं. बीजेपी के नेता अलग-अलग बात बोलते हैं."

मस्जिद में घुसकर पोस्टर लगाने पर विवाद
बता दें कि शुक्रवार (24 अप्रैल) को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एक मस्जिद में समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी करने और पोस्टर लगाने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया था. यहां के जौहरी बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया जिससे तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गया। हालांकि, पुलिस ने हालात को संभाल लिया.

विधायक ने क्या कहा?
हालांकि, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिन में बड़ी चौपड़ पर सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर जन आक्रोश सभा में सम्मिलित होकर मारे गए बेगुनाह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी.

गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
इसके बाद शनिवार को जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जमा हुए और विधायक बालमुकुंद आचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. वहीं कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी ने विधायक के मंदिर के बाहर धार्मिक नारेबाजी करने को लेकर विरोध किया.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget