एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'जब अशोक गहलोत सांसद हुआ करते थे और टेलीफोन...', गुलाब चंद कटारिया ने सुनाया पुराना किस्सा

असम के राज्यपाल बनाए गए गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि राजस्थान का गौरव को बढ़ाने के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री मोदी से भी मिल सकता हूं.

Rajasthan News: असम के राज्यपाल बनाए गए गुलाब चंद कटारिया ने कल विधानसभा में कहा कि मैं सामान्य बुद्धि का आदमी हूं. मैंने पढ़ाई और नौकरी साथ-साथ की है. जनता हमें जिस भाव से यहां भेजती है, उसपर हमें खरा उतरना चाहिये. सच में जनता की सेवा करना चाहते हो तो ज्यादा से ज्यादा सदन चलाओ. यही सच्ची सेवा है. जनता हमें काम करने के लिए भेजती है न कि सदन में आकर समय बर्बाद करने के लिए.

गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "मैं सीपी जोशी का आभारी रहूंगा. इस बार आपने बहुत सम्मान दिया है. मैं सोचता हूं कि जिंदगी में सफलता और असफलता सब अपने अंदर है. अच्छाई अपने लोगों से कहीं से भी ली जा सकती है. जब मैं विधायकपुरी में रहता था तब 1980 में अशोक गहलोत एमपी हुआ करते थे और तब टेलीफोन करने के लिए दो-दो घंटे रिसेप्शन पर बैठते थे. तब मैं सोचता था कि एक सांसद अपने लोगों से बात करने के लिए स्वागत कक्ष में दो-दो घंटे बैठ रहा है. इसका मतलब अच्छाई कहीं से भी ली जा सकती है."

'मेरे सच बोलने पर लोग मुझसे नाराज हो जाते हैं'

गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि जो सच है वो सच है. सच को झूठलाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए. जब मैं सच बोल देता हूं तो कई लोग नाराज भी हो जाते हैं. जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है. जनता से बड़ा कोई नहीं होता. कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मैं आपका हूं. राजस्थान का हूं. मैं असम जाकर अपने आचरण से राजस्थान का गौरव बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोडूंगा. मेरे किसी भी आचरण से कोई नुकसान नहीं होगा. मेरी तरफ से कुछ भी अगर कटु बोला गया है तो उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं.

'राजस्थान के लिए पीएम से भी मिल सकता हूं'

कटारिया ने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए मैं किसी से भी मिल सकता हूं. जरूरत पड़ी तो मैं पीएम से भी मिलूंगा. राजस्थान का उत्थान मेरा उत्थान है. कटारिया ने कहा जो कुछ भी मुझसे होगा सब आपके लिए करूंगा. मैं कई बार कटु शब्द कह दिया हूं तो सभी मुझे क्षमा करेंगे. उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई बातें बताई. 

Rajasthan: क्या आप होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री? सचिन पायलट ने सवाल का दिया ये जवाब

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget