एक्सप्लोरर

Rajasthan: क्या आप होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री? सचिन पायलट ने सवाल का दिया ये जवाब

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के हाल ही में दिए गए बयान के बाद ये सवाल काफी अहम हो जाता है. पायलट ने प्रदेश में कांग्रेस से जुड़े मुद्दे सुलझाने में हो रही देरी पर सवाल उठाए थे.

Sachin Pilot on CM Face of Rajasthan: राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के मन में राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री को लेकर जुड़े सवालों को जानने की उत्सुकता बढ़ रही है. अक्सर लोगों के जहन में ये सवाल आ ही जाता है कि राजस्थान में अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में वापसी करती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा, अशोक गहलोत या सचिन पायलट. वहीं आज एक बार फिर पायलट से ये सवाल किया गया. 

प्रदेश में सीएम फेस को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि ये सही समय आने पर कांग्रेस आलाकमान तय करेगा. हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पायलट ने कहा था कि आलाकमान को राजस्थान कांग्रेस से जुड़े मुद्दों को जल्द सुलझाने चाहिए. उनके इस बयान ने प्रदेश की सियासी हल्कों में हलचल पैदा कर दी थी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था, "कांग्रेस प्रमुख, अनुशासनात्मक समिति तत्कालीन पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के खिलाफ खुली अवहेलना के संबंध में निर्णय में 'विलंब' का सबसे अच्छा जवाब दे सकते हैं. अनुशासन और पार्टी के रुख का अनुपालन सभी के लिए समान है, व्यक्ति बड़ा हो या छोटा." 

'कार्रवाई में देरी क्यों'
अपने इंटरव्यू के दौरान सचिन पायलट ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आक्रामक तरीके से प्रचार कर रहे हैं. राजस्थान पर फैसला जल्द किया जाना चाहिए ताकि चुनाव के लिए कांग्रेस को तैयार किया जा सके." पायलट ने कहा कि पिछले साल विधायक दल की बैठक उस वक्त की कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के कहने पर बुलाई गई थी. बैठक में जो भी होता ये अलग बात है लेकिन बैठक होने ही नहीं दी गई. ऐसे में बैठक नहीं होना पार्टी के निर्देश की अवहेलना थी. फिर भी उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो रही है.

पार्टी को दिया संदेश
सचिन पायलट ने ये बयान ऐसे ही नहीं दिया है, इस बयान के जरिए उन्होंने पार्टी को अपना रुख साफ कर दिया है कि अगर पार्टी आलाकमान राजस्थान कांग्रेस के मुद्दे को और तूल देता है तो पार्टी को आने वाले चुनाव में नुकसान का सामना कर पड़ सकता है. इसके अलावा उन्होंने अपने इस बयान से विरोधियों को भी चेतावनी दे दी है. यही नहीं पायलट ने बयान से ये भी संदेश देना चाहते हैं कि अगर पार्टी आलाकमान राजस्थान में कांग्रेस से जुड़े मुद्दों को जल्द हल नहीं करता है वे दूसरे फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं.

ये भी पढ़ें

Junaid-Nasir Murder Case: जुनैद-नासिर हत्याकांड पर सचिन पायलट ने दिया बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget