एक्सप्लोरर

MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच

Ravindra Singh Bhati News: शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी पर मामला दर्ज किया गया है. जिसकी जांच सीआईडी और सीबीआई के द्वारा की जाएगी. सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद यह शिकायत की गई थी.

राजस्थान के बाड़मेर की शिव विधानसभा से विधायक रवींद्र सिंह भाटी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. विधायक रवींद्र सिंह भाटी और प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा का सोशल मीडिया विवाद लगातार बढ़ गया है. जिसको लेकर छोटू सिंह द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई. 

FIR में विधायक रवींद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है, जिसकी जांच सीबीआई और सीआईडी करेगी. रावणा का आरोप है कि विधायक रवींद्र सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज की है.

आखिर क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक कमेंट के कारण यह विवाद इतना बढ़ गया कि शिव विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने भाटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी.

जिस पर प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा ने कॉमेंट करते हुए कहा कि आप ‘रील स्टार होते तो आपके यहाँ कई नेता आ जाते’ बस यही से पूरा विवाद शुरू हुआ. छोटू सिंह का आरोप है कि इस कॉमेंट के बाद रात को 11 बजे उन्हें विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी.

गायक ने लगाए ये आरोप

लोक गायक छोटू सिंह रावणा ने आरोप लगाते हुए बताया कि रवींद्र सिंह भाटी ने फोन पर उनसे कहा कि तुझे पहले भी दो बार छोड़ दिया इस बार ध्यान रखना. बुधवार को छोटू सिंह रावणा अपने समाज के हजारों लोगों को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया.

अब पुलिस ने मामले की जांच CID CB को सौंपी है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चुनाव के समय से ही बयानबाजी होती रही है, लेकिन इस बार मामला बढ़ गया. फिलहाल दोनों के विवाद ने इलाके में नई चर्चा छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget