एक्सप्लोरर

शहीद कुलदीप सिंह के नाम पर होगा उनके गांव का स्कूल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया ऐलान

Rajasthan News: हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद कुलदीप सिंह के गांव के स्कूल का नाम उनके नाम पर किया जाएगा. शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे.

Madan Dilawar News: देश के प्रथम 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए झुंझुनूं के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह के नाम पर स्कूल का नाम रखा जाएगा. उनके पैतृक गांव की महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह होगा.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर स्थित सरकारी आवास पर मिलने आए शहीद के पिता सीपीओ रणधीर सिंह (नौसेना सेवानिवृत) की मांग पर अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं. शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे. भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा जनवरी 2015 से दे रहे थे. ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग सियाचिन ग्लेशियर में हुई और अगली पोस्टिंग सेल्लुर कोयंबटूर केरल में हुई.

कई बार भर चुके थे उड़ान 
शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह ने केरल में बाढ़ के दौरान चले बचाव अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. स्क्वाड लीडर कुलदीप सिंह को सह पायलट के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को सलूर कोयंबटूर एयर स्टेशन से वेलिंगटन स्टाफ कॉलेज तक पहुंचाने और वापस लाने की भी जिम्मेदारी मिली.

मिला था सम्मान
इस उड़ान के दौरान दुर्भाग्य से हेलिकॉप्टर Mi 17V-5 तमिलनाडु के कन्नूर की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी उसी समय शहीद हो गए थे. शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव घरदाना खुर्द में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था.

पिता ने किया याद
शहीद के पिता ने बताया कि वो खुद एक सेवानिवृत नौसेना कर्मी हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में लगा दिया. उनकी बेटी भी भारतीय तटरक्षक रक्षा मंत्रालय में हैं और बेटा पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में था.

बेटे की शहादत के बाद भी उनके परिवार ने सशस्त्र बलों की सेवा जारी रखी है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आपके परिवार का त्याग और समर्पण सराहनीय है. मांग के अनुरूप पैतृक गांव के विद्यालय का नाम शाहिद कुलदीप सिंह के नाम पर करेंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव: होम वोटिंग के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, अब तक कितने आवेदन मिले?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहुंची जोधपुर, आरोपी चेतन चौधरी के गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने की पड़ताल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी चेतन चौधरी के गांव पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, लोगों से की पूछताछ
Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget