एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव: होम वोटिंग के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, अब तक कितने आवेदन मिले?

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने निर्देश दिया है कि मतदाताओं को आवेदन के आधार पर नियमानुसार होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए.

Rajasthan Bye Election 2024: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के दौरान 7 विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता घर पर रहकर ही वोट डालने के लिए निर्धारित प्रपत्र 12डी में 23 अक्टूबर बुधवार तक बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने चुनाव से  सम्बंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं को आवेदन के आधार पर नियमानुसार होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए. उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया को समावेशी और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी के लिए सुलभ बनाना आवश्यक है.

100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को सम्मान

महाजन के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपचुनाव के लिए निर्धारित प्रपत्र 12डी में आवेदन बुधवार तक किए जाएंगे. सोमवार तक होम वोटिंग के लिए कुल 2,431 मतदाताओं की ओर से बीएलओ के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,663 और 768 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं.

बीते दिनों राजस्थान में 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का अभिनन्दन किया गया. एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर राज्य में कुल 11,164 शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया.

ब्लॉक से बूथ लेवल पर कार्यक्रम

महाजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विभिन्न चुनावों के दौरान मतदान के जरिए निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के साथ ही नई पीढ़ी को मतदान के प्रति जागरूक करना है.

निर्वाचन विभाग की ओर से वृद्धजनों का अभिनन्दन करने पर उनके परिजनों, पड़ोसियों सहित अन्य युवाओं को भी मतदान के जरिए लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी. सम्मान कार्यक्रमों की श्रृंखला जिला एवं ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित हुई, जिसमें वृद्ध मतदाताओं को शॉल, श्रीफल और अभिनन्दन पत्र भेंट किए.

यह भी पढें: राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी ने बागियों और पूर्व चेहरों पर क्यों लगाया दांव, क्या इनकी राह होगी आसान?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget