एक्सप्लोरर

Deeg Firing: मंदिर की जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

Rajasthan News: डीग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. एक पक्ष ने गोलियां दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी. घटना में एक की मौत और दो घायल हो गए. पुलिस को रिपोर्ट मिलने का इंतजार है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के डीग में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियों की बौछार शुरू कर दी. घटना में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है.

पुलिस ने मृतक के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है. मृतक की पहचान हरिओम के तौर पर हुई है. सनसनीखेज वारदात सदर थाना के गांव खोहरी की है. पीड़ित हरपाल सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश के परिवार का गांव वालों से झगड़ा रहता है.

10 दिन पहले भी हरिओम की ओमप्रकाश से लड़ाई हुई थी. मामले में पुलिस ने हरिओम पक्ष के प्रदीप, मोहन सिंह और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद तीनों लोगों को धारा 308 में जेल भेज दिया गया. कल जमानत मिलने के बाद तीनों घर आ रहे थे. ओमप्रकाश के लोग तीनों से रास्ते में झगड़ने लगे. मारपीट के दौरान तीनों पर फायरिंग भी की गई. हरपाल सिंह ने आगे बताया कि ओमप्रकाश पक्ष के लोग घर पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे. गाली गलौज पर हरिओम परिवार के लोग बाहर निकले.


Deeg Firing: मंदिर की जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष

ओमप्रकाश ने साथियों के साथ हरिओम परिवार पर दोबारा फायरिंग कर दी. गोली हरिओम, गौरव और प्रदीप को लग गई. वारदात को अंजाम देकर ओमप्रकाश पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए. गोलीबारी में घायल हरिओम, गौरव और प्रदीप को तुरंत डीग अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने तीनों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया. आरबीएम अस्पताल के डॉक्टर ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया. गौरव और प्रदीप को बेहतर इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया है. मृतक हरिओम पेशे से किसान था.

एक की मौत और दो घायल

गांव वालों ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है. उन्होंने कहा कि खोहरी गांव में मंदिर के नाम लगभग 4 सौ बीघा जमीन है. मंदिर का पुजारी हर साल बटाई पर जमीन देता है. जमीन को खेती करने के लिए दोनों पक्ष लेना चाहते हैं. इसलिए दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है. 10 दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था. एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि रात 10 बजे खोहरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.

जांच पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों पक्षों में मंदिर की जमीन को लेकर विवाद था. मंदिर की जमीन का विवाद कोर्ट की दहलीज तक भी पहुंच गया है. रात में हरिओम की डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घायलों को जयपुर रेफर किया गया है. पीड़ित पक्ष की तरफ से रिपोर्ट मिलने पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में नए जिलों के निरस्त होने को लेकर जमकर हंगामा, टीकाराम जूली ने की ये मांग


  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget