एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या इस बार भी राजस्थान में BJP करेगी सूपड़ा साफ या कांग्रेस करेगी उलटफेर? सर्वे में हुआ साफ

Lok Sabha Election 2024: पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटें एनडीए के हिस्से में आईं थी. इस बार क्या नतीजे रह सकते हैं इसको लेकर इंडिया टुडे सीवोटर ने सर्वे किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में हलचल शुरू हो गई है. राजनीतिक दल भी तैयारियों में जुट गए हैं. राजस्थान में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां प्रचंड जीत हासिल की, जिसके बाद अब पार्टी लोकसभा में बंपर जीत का दावा कर रही है. वहीं कांग्रेस का दावा है कि लोकसभा चुनाव में इस बार नतीजे चौंकाने वाले होंगे. हालांकि इन सबके बीच इंडिया टुडे-सीवोटर ने सर्वे किया है, जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी.

इंडिया टुडे-सीवोटर के सर्वे के नतीजों के मुताबिक इस बार भी राजस्थान में बीजेपी को प्रचंड जीत हासिल होगी. सर्वे के मुताबिक बीजेपी प्रदेश की सभी 25 सीटें जीतेगी. वहीं कांग्रेस और अन्य के हाथ कुछ नहीं लगेगा. अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे के अनुसार इस बार राजस्थान में बीजेपी को 58.6 फीसदी, कांग्रेस को 35.4 फीसदी तो वहीं अन्य को महज छह फीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है.

वहीं अगर पिछले लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां एनडीए को सभी 25 सीटों पर जीत मिली थी. इसमें 24 सीटें बीजेपी तो एक सीट गठबंधन में चुनाव लड़े हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में आई थी. पिछली बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल की थी लेकिन बावजूद इसके लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई. वहीं अब इस बार के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को महज 70 सीटें मिली हैं. माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने पहले से ज्यादा चुनौती होगी. हालांकि पार्टी की तरफ से इस बार पिछले चुनावी नतीजों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन का दावा किया जा रहा है..

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2024: दीया कुमारी ने पेश किया बजट, हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वॉड, विश्वकर्मा पेंशन योजना, पढ़ें बड़े एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget