एक्सप्लोरर

Churu News: वाटर सप्लाई और बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़, दी ये चेतावनी

अनियमित जल आपूर्ति और लगातार विद्युत कटौती के विरोध में चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ धरने पर बैठ गए. उन्होंने मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी.

Churu News: अनियमित जल आपूर्ति और लगातार विद्युत कटौती के विरोध में चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ धरने पर बैठ गए. जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सामने धरना प्रदर्शन में सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल हुए. उन्होंने विद्युत वितरण निगम चूरू अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन के साथ जलती हुई लालटेन विरोध स्वरूप भेंट की और मोमबत्तियां जलाकर विरोध दर्ज करवाया. उन्होंने मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी.

सैंकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है. चूरू तहसील के अनेक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत और जल आपूर्ति भी ठीक ढंग से नहीं हो रही है. वर्तमान सरकार की उपेक्षा की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. 

प्रशासन के अनुसार चूरू तहसील के 106 गांवों में से 55 गांवों में आपणी योजना के तहत जल की आपूर्ति की जा रही है. प्रशासन की लापरवाही की वजह से कई गांवों में 15 दिन से जल की आपूर्ति नहीं की गई. कुछ गांवों में 5 दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है. खण्डवा, रिबिया, इन्द्रपुरा, उंटवालिया सहित चूरू तहसील के अनेक गांवों में जल संकट का सामना है. बजट घोषणा के अनुसार विधायक कोष से दिए हैण्डपंप का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है और जहां हैंण्डपंप लगाये गए हैं वहां पानी नहीं आ रहा है.

Rajasthan: कांग्रेस ने ‘चिंतन शिविर’ के लिए छह समन्वय समितियों का किया गठन, इन बड़े नेताओं के नाम शामिल

बिजली कटौती और अनियमित जल आपूर्ति का विरोध

जोड़ी और चलकोई गांव में लगातार जल संकट बरकरार है. बीजेपी ने  इन मुद्दों पर कई बार ज्ञापन दिया और आंदोलन किया लेकिन सरकार से किसी तरह आम जनता को राहत नहीं मिली. बीजेपी का कहना है कि जल्द इन मांगों को नहीं माना गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और सम्पूर्ण जिम्मेवारी प्रशासन की होगी. चूरू जिले के लगभग 400 से ज्यादा गांव पानी से महरूम हैं. आज विरोध में सांकेतिक धरना देने के बाद बेमियादी लड़ाई लड़ी जाएगी.

धरना देने का कारण है कि 20, 20 घंटे बिजली की कटौती हो रही है. नया डोमेस्टिक कनेक्शन नहीं मिल रहा है. जले हुए ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा रहे हैं. पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सहारण, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, विक्रम सिंह कोटवाद, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया सहित काफी संख्या में बीजेपी नेताओं ने धरना को संबोधित किया.

Rajasthan Politics: 'इस्तीफे की धमकी देना आलाकमान को ब्लैकमेल करने जैसा', आचार्य प्रमोद का सीएम गहलोत पर निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget