एक्सप्लोरर

Rajasthan: कांग्रेस ने ‘चिंतन शिविर’ के लिए छह समन्वय समितियों का किया गठन, इन बड़े नेताओं के नाम शामिल

कांग्रेस ने अगले महीने राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ के मद्देनजर छह समन्वय समितियों का गठन किया है जो तीन दिन चलने वाले इस आयोजन के लिए विभिन्न विषयों पर पेपर तैयार करेंगी.

Rajasthan News: कांग्रेस ने अगले महीने राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ के मद्देनजर छह समन्वय समितियों का गठन किया है जो तीन दिन चलने वाले इस आयोजन के लिए विभिन्न विषयों पर पेपर तैयार करेंगी और चर्चा का नेतृत्व करेंगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है. कांग्रेस ने राजनीति, सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण, अर्थव्यवस्था, संगठन, किसान और कृषि और युवा और सशक्तीकरण से संबंधित समन्वय समितियां गठित की हैं.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनीतिक मामलों की समन्वय समिति के संयोजक होंगे. कांग्रेस के ‘जी 23’ के प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद और शशि थरूर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, लोकसभा सदस्य उत्तम कुमार रेड्डी, गौरव गोगोई, सप्तगिरी उलका, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और रागिनी नायक भी इस समिति में शामिल हैं.

समिति में शामिल किए गए ये बड़े नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस की सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मामलों की समन्वय समिति के संयोजक बनाए गए हैं. मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी सैलजा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, नबम तुकी, नारायणभाई राठवा, एंटो एंटनी और के. राजू भी इस समिति में शामिल किए गए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम अर्थव्यवस्था संबंधी समन्वय समिति के संयोजक होंगे. इसमें ‘जी 23’ के दो सदस्यों आनंद शर्मा और मनीष तिवारी, सचिन पायलट, राजीव गौड़ा, परिनीति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनेत को शामिल किया गया है. कांग्रेस महासचिव और ‘जी 23’ के एक और सदस्य मुकुल वासनिक को संगठन के मामलों की समन्वय समिति का संयोजक बनाया गया है. इसमें अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश चेन्निथाला, रणदीप सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी, नेटा डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन को भी जगह दी गई है.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘जी 23’ के सदस्य भूपेंद्र सिंह हुड्डा को किसान और कृषि से संबंधित समन्वय समिति का संयोजक बनाया गया है. इसमें ‘जी 23’ के सदस्य और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा टी एस सिंह देव, शक्ति सिंह गोहिल, नाना पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अरुण यादव, गीता कोड़ा और अजय कुमार लल्लू को भी शामिल किया गया है.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राज वडि़ंग को युवा और सशक्तीकरण मामलों की समन्वय समिति का संयोजक बनाया गया है. इसमें श्रीनिवास बी.वी., नीरज कुंदन, कृष्ण बायरे गौड़ा, कृष्णा अल्लावरू, अलका लांबा, रोजी एम जॉन, अभिषेक दत्त, करिश्मा ठाकुर और अंकिता दत्ता को शामिल किया गया है. कांग्रेस का ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ आगामी 13-15 को उदयपुर में होगा.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Employment News: राजस्थान में जल्द ही 26 हजार युवाओं को मिल सकता है रोजगार, जानें- क्या है गहलोत सरकार की योजना?

Rajasthan Politics: सचिन पायलट और सोनिया गांधी के बीच आज कोई बैठक नहीं, कांग्रेस नेता के ऑफिस ने किया खबरों का खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget