एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'इस्तीफे की धमकी देना आलाकमान को ब्लैकमेल करने जैसा', आचार्य प्रमोद का सीएम गहलोत पर निशाना

चर्चित 'आध्यात्मिक गुरु' और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. आचार्य प्रमोद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं.

Rajasthan News: चर्चित 'आध्यात्मिक गुरु' और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. आचार्य प्रमोद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं. रविवार को अपने ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने हाल ही में जारी मुख्यमंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, "इस्तीफा देने से पहले इस्तीफे की धमकी देना पार्टी हाई कमान को ब्लैकमेल करने जैसा है, मुख्यमंत्री जी." दो दिन पहले अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम में बयान देते हुए कहा था, "मेरा इस्तीफा पहले से ही सोनिया गांधी के पास है"

आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस ट्वीट को कांग्रेस में बढ़ती खींचतान का संकेत माना जा रहा है. यह पहली बार नहीं है, जब पायलट समर्थक कृष्णम ने गहलोत पर निशाना साधा है. इससे पहले भी कृष्णम सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग खुलकर करते रहे हैं. इस बार उन्होंने पायलट को सीएम बनाने की मांग उठाने के बजाय अशोक गहलोत पर निशाना साधा है.

सचिन पायलट ने सोनिया गांधी के साथ की थी बैठक

सचिन पायलट ने पिछले गुरुवार को सोनिया गांधी के साथ बैठक की थी, जिसमें कथित तौर पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा साझा किए गए फॉर्मूले पर युवा नेताओं को आगे लाने के लिए चर्चा की गई थी. इस दौरान अगले चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई. हालांकि गहलोत ने इन चचार्ओं को अफवाह बताया. शनिवार को राजस्व सेवा परिषद के सम्मेलन में गहलोत ने कहा था, "अफवाहें चलती रहती हैं. उनकी तरफ आपको ध्यान नहीं देना है. अफवाह चलती है कि सरकार बदल रही है, मुख्यमंत्री बदल जाएंगे. बेफिक्र रहना. मैं वह व्यक्ति हूं, जब 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बना, सोनिया गांधी ने मुझे तीन बार चीफ मिनिस्टर बनने का चांस दिया तो मैंने उस वक्त से उन्हें अधिकृत कर रखा है. मेरा इस्तीफा तो परमानेंट ही उनके (सोनिया गांधी के) पास है."

गहलोत हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की मुलाकात के बाद राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में चल रही अफवाहों के मद्देनजर बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा, "आप सोच सकते हैं, बार-बार यह आना नहीं चाहिए कि मुख्यमंत्री बदल रहा है. क्या हो रहा है? जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगेगी. आप निश्चिंत रहें, आप अफवाहों में न पड़ें. दो-तीन दिनों से अफवाह सुन रहा हूं.. फलां यह हो गया, वो हो गया. अफवाह से बिना मतलब लोग भ्रमित हो जाते हैं. गवर्नेंस में फर्क पड़ जाता है."

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Employment News: राजस्थान में जल्द ही 26 हजार युवाओं को मिल सकता है रोजगार, जानें- क्या है गहलोत सरकार की योजना?

Rajasthan Politics: सचिन पायलट और सोनिया गांधी के बीच आज कोई बैठक नहीं, कांग्रेस नेता के ऑफिस ने किया खबरों का खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget