एक्सप्लोरर

Bundi News: बूंदी में बारिश से नदी-नाले उफान पर, उफनते पानी में फंसे युवक को लोगों ने बचाया

Bundi Rain: राजस्थान के बूंदी में भी लगातार देर रात से बारिश का दौर जारी है. यहां बीते 24 घंटे के भीतर 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है. लगातार बरसात होने से जिले के नदी-नाले उफान पर हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी में भी लगातार देर रात से बारिश का दौर जारी है. यहां बीते 24 घंटे के भीतर 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है. लगातार बरसात होने से जिले के नदी-नाले उफान पर हैं. जिले की तालेड़ा नदी में उफान आने से अकतासा पुलिया पर 2 से 3 फीट पानी देखा गया. यहां एक सिरफिरे युवक उफनते नाले को पार करने लगा और सैलाब में फंस गया. इस युवक की नसीब अच्छी थी जो वहां ग्रामीण और पुलिस वाले देवदूत बनकर आए और युवक को उफनते पानी के बीच आकर बचा लिया. जाखरुंड माधोराजपुरा पुलिया को पार करते समय एक किसान डूब गया जिसका शव 24 घंटे बाद निकाला जा सका.

लगातार बरसात से जिले के भीमलत, बरधा बांध, गुढ़ा बांध सहित अन्य बांधों में पानी की आवक हुई है. लगातार बरसात होने से जिले के गुड़ा बांध के 2 फीट तक दो गेट खोले गए हैं. पानी की आवक बढ़ने के साथ ही और भी बांध के गेट खोले जा सकते हैं. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलग रहने को कहा है.

किसान पुलिया पार करते बहा, हुई मौत 

केशोराय पाटन थाना इलाके में जाखरुंड माधोराजपुरा मार्ग पर पुलिया के खाल को पार करते समय एक किसान पानी मे बह गया. जिसे 24 घंटे बाद किसान जुगराल भील का शव घटनास्थल के 1 किलोमीटर दूर सिविल डिफेंस की टीम द्वारा निकाला जा सका. जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को जाखरुंड निवासी युवक जुगराज भील खेत से घर लौट रहा था तभी पीलिया के खाल को पार करते समय खाल में आ रहे उफान में बह गया. वहीं पास मे मौजूद ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए. ग्रामीण उसे अपने स्तर पर ढूंढने में जुटे रहे. वहीं कल सुबह ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को मामले से अवगत कराया. जिसके बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची और युवक को ढूंढने में जुटी हुई है.

तालेड़ा नदी उफान पर, सरफिरा युवक फंसा 

जिले के बरधा बांध में पानी की आवक लगातार होने के चलते तालेड़ा नदी उफान पर है. यहां नदी उफान पर आने से अकतासा पुलिया पर सरफिरा युवक पानी के सैलाब में फंस गया. एक बार तो ऐसा लगा की युवक पानी में समा गया लेकिन वहां मौजूद ग्रामीण और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया. पानी का उफान तेज होने के साथ ही प्रशासन ने अकतासा पुलिया के दोनों छोर के रास्ते उधर से बंद कर दिए हैं. बरधा बांध में इन दिनों करीब 2 से 3 फीट की चादर चल रही है. इससे निकलने वाली तालेड़ा नदी में भारी उफान है. उधर अकतासा पुलिया पर पानी आने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. 

गुढ़ा बांध के 2 गेट खोले, निचले इलाको में अलर्ट 

लगातार बारिश होने से जिले के गुड़ा बांध में भी पानी की आवक हुई है. 34 फीट की भराव क्षमता रखने वाला गुडा बांध पूरी तरह से लबालब हो गया है. ऐसे में प्रशासन ने निचली बस्तियों को अलर्ट करते हुए गुड़ा बांध के 2 गेटों को दो-दो फीट तक खोलकर निकासी की है. प्रशासन का कहना है कि लगातार बरसात होने से पानी की आवक तेज हो रही है. यह सिलसिला चलता रहा तो बांध के और भी गेट खोले जा सकते हैं.

भीमलत झरने में लापरवाह युवक - युवती 

उधर जिले के भीमलत झरने में भी लोगों की भारी भीड़ रही. कुछ लापरवाह लोग भीमलत झरने के पास जाकर सेल्फी लेते हुए नजर आए. ऐसे में कोई भी जवान मौजूद नहीं था. हालांकि प्रशासन ने सिविल डिफेंस के जवानों को इन जगहों पर तैनात किया है लेकिन तस्वीरों में लापरवाह युवक-युवतियां उफनते पानी में नहाती हुई दिखाई दे रही हैं. यदि कोई बड़ा हादसा हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? 2 दिन पहले यहां झरने में एक परिवार फंस गया था लेकिन वहां मौजूद रेस्क्यू दल के सदस्यों ने उन्हें समय रहते बचा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

बरसात की लगी झड़ी,जगह जगह भरा पानी

बूंदी जिले के देई इलाके में बारिश की लगी झड़ी ने जगह-जगह पर पानी भर दिया. शुक्रवार रात से ही बारिश का दौर शनिवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा. इससे कस्बे के नैनवां रोड, बन्सोली रोड पर पानी बह निकला. इससे वाहनों को आने-जाने मे परेशानी उठानी पड़ी. कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नवीन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशीनगर के परिसरों में पानी भर गया. विधुत ग्रिड में भी बरसात का पानी भर गया. जिसे निकालने के लिए निगम के कर्मचारियो ने पानी की नालियां खोदी, गंगासागर बांध, बालाजी की तलाई सहित अन्य तलाईयां पानी से भर गई.

देई की स्कूल वाली और कोली मोहल्ला की पुलिया के ऊपर पानी निकलने से केशवनगर, बन्सोली, गणेशपुरा, बावडी, मुरडिया, मोडसा से आने वाले लोगो को परेशानी हुई. लोग पुलिया पार करते समय दुपहिया वाहन के साथ गिर गये जिनको आसपास के लोगों ने निकाला.

REET Exam 2022: रीट परीक्षा देने आया 'मुन्ना भाई' चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन लाख रुपये में हुई थी डील

REET Exam 2022: पहली पारी के एग्जाम के बात परीक्षार्थियों के चेहरे खिले, कहा- पहले की तुलना में सरल आया पेपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget