एक्सप्लोरर

Alwar में हुई घटना को लेकर राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, गहलोत सरकार पर भड़की भाजपा, लगाए गंभीर आरोप 

Rajasthan: अलवर में नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा राजस्थान सरकार पर हमलावर है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने आरोप लगाया है कि मामले में अपराधियों को बचाया जा रहा है.

BJP Leader Satish Poonia Attack on Rajasthan Government Over Alwar Case: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले में नाबालिग के साथ हुई हैवानियत को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने आरोप लगाया है कि मामले में अपराधियों को बचाया जा रहा है. पूनिया ने शुक्रवार रात ट्वीट किया कि, ''घटना के संदर्भ में विशेष जांच दल की रिपोर्ट आए बिना पुलिस द्वारा दुष्कर्म जैसी किसी भी घटना से इनकार कर उसे दुर्घटना बताया जाना राजस्थान सरकार की नीयत और नाकामी पर सवाल खड़े करता है. राज्य सरकार अपराधियों को क्यों बचा रही है?''

अपराधियों को मिले फांसी की सजा
पूनिया ने ये भी कहा कि, ''इस पूरे घटनाक्रम की तत्काल निष्पक्ष जांच एवं अपराधियों की फांसी की सजा की मांग करती है. इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए राजस्थान भाजपा 17 एवं 18 जनवरी को राज्य के सभी मंडलों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन का ऐलान करती है.'' वहीं, नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि, इस प्रकरण में राजनीतिक दलों की तरफ से अनर्गल बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए. 

सीएम गहलोत ने कही ये बात 
सीएम अशोक गहलोत ने ये भी कहा कि पुलिस को स्वतंत्र रूप से मामले की जांच पूरी करने देनी चाहिए. शुक्रवार रात मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि, ''पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता से दुष्कर्म की संभावना नहीं है. हालांकि पुलिस को अभी ये पता नहीं लगा है कि नाबालिग को इतनी गंभीर चोटें कैसे आईं?'' सीएम गहलोत ने आगे कहा कि, ''अलवर में विमंदित (मानसिक रूप से कमजोर) बालिका के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसपी अलवर और बालिका का इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टरों से संपर्क बना हुआ है. पुलिस महानिदेशक को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष अनुसंधान कर शीघ्र मामले की तह तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं. अलवर एसपी की सहायता के लिए राज्य स्तर से उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में अनुसंधान के लिए अलग से टीम भेजी गई है.'' 

रेप की आशंका से इनकार
गौरतलब है कि, बच्ची मंगलवार को अपने घर से घंटों लापता रहने के बाद घायल अवस्था में अलवर के तिजारा पुल के पास मिली थी. उसे तत्काल अलवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया. बुधवार को डॉक्टरों ने उसकी लंबी और जटिल सर्जरी की. अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने शुक्रवार को संवादाताओं से बातचीत में कहा था कि मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें बच्ची के साथ रेप की आशंका से इनकार किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक ये पता नहीं चला है कि 14 वर्षीय बच्ची को इतनी गंभीर चोटें कैसे आईं. 

ये भी पढ़ें:

Alwar में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि नहीं, सीएम अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात 

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में बेकाबू हो रही है कोरोना की रफ्तार, सामने आए 10 हजार से ज्यादा मामले, जानें- मौत का आंकड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget