एक्सप्लोरर

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में बेकाबू हो रही है कोरोना की रफ्तार, सामने आए 10 हजार से ज्यादा मामले, जानें- मौत का आंकड़ा 

Rajasthan Coronavirus: राजस्थान में कोरोना का संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है. राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 10307 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 3 और मरीजों की मौत हुई है. 

Rajasthan Coronavirus Update: राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है.  राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10307 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 3 मरीजों की मौत (Death) हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 10307 नए संक्रमित मरीज मिले. नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर (Jaipur) में 2549, अलवर में 1027, जोधपुर में 801, उदयपुर में 735, बीकानेर में 615, भरतपुर में 576, हनुमानगढ़ में 388 मरीज शामिल हैं.

ये है मौत का आंकड़ा 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 3096 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 52773 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. विभाग के मुताबिक शुक्रवार को इस संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 8991 लोगों की मौत हो चुकी है. 

कराया गया सीरो सर्वेक्षण
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच के लिए सीरो सर्वेक्षण कराया है. इस सर्वेक्षण के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि, राजस्थान में सीरो सर्वेक्षण के दौरान 90 फीसदी लोगों में 'एंटीबॉडी' (रोग प्रतिरोधक क्षमता) पाई गई है. उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "मुझे ये बताते हुए संतोष हो रहा है कि राजस्थान में सीरो सर्विलांस करवाया गया, जिसमें 90 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है."

जरूरी है टीकाकरण 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीरो सर्वेक्षण के संबंध में बात करते हुए आगे बताया कि, ये दर्शाता है कि राज्य में कोरोना संक्रमण का सामुदायिक प्रसार होकर 'हर्ड इम्युनिटी' विकसित हो चुकी है. वहीं नागरिकों में एंटीबॉडी के उच्च स्तर पाए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि फिर भी टीकाकरण आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: 

इस भारतीय ने बास्केटबॉल ग्राउंड पर बनाई दुनिया की सबसे बड़ी Drawing, तोड़ा इटली के आर्टिस्ट का रिकॉर्ड

Rajasthan: भड़की पत्नी ने हत्या करने के बाद पति के शव को रस्सी से बांधकर घसीटा, जानें- पूरा मामला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget