एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच होगी काउंटिंग

Bhilwara Lok Sabha Election 2024: भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे तिलक नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी. 11 कमरों में ईवीएम, ईटीपीबी और डाक मतपत्रों की गिनती 142 टेबल पर होगी.

Bhilwara Lok Sabha Election 2024 Result: भीलवाड़ा लोकसभा आम चुनाव-2024 के मध्यनजर 4 जून को होने वाली मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तिलक नगर में प्रातः 8 बजे से की जाएगी. ईवीएम, ईटीपीबी व डाक मतपत्रों की मतगणना कुल 11 कक्षों में होगी. इसके लिए आर.ओ., ए.आर.ओ सहित कुल 142 टेबल लगाई जाएगी. ईवीएम के मतों की गणना के लिए 121 टेबल, ईटीपीबी से प्राप्त मतों की गणना के लिए 6 टेबल तथा डाक मतपत्रों की गणना के लिए 15 टेबल लगाई जाएगी. 

जिला निर्वाचन अधिकारी नामित मेहता ने बताया कि 4 जून को भीलवाड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्र के कुल 2221 मतदान केन्द्र को लेकर मतगणना होगी. सर्वाधिक 313 मतदान केन्द्र आसींद विधानसभा क्षेत्र में है, जिसकी मतगणना 23 राउण्ड में होगी. जबकि हिंडोली में 285 मतदान केन्द्र है जहां 21 राउंड होंगे. मांडल में 282 मतदान केन्द्र है जहां 21 राउंड में मतगणना होगी. 

किस केंद्र पर कितने राउंड में होगी गिनती 
इसी प्रकार शाहपुरा में 278 मतदान केन्द्रों की मतगणना 20 राउण्ड, मांडलगढ़ में 277 मतदान केन्द्रों की मतगणना 20 राउण्ड, सहाड़ा में 270 मतदान केन्द्रों की मतगणना 20 राउण्ड में होगी. भीलवाड़ा में 258 मतदान केन्द्र की मतगणना 19 राउण्ड व जहाजपुर में 258 मतदान केन्द्रों की मतगणना 19 राउण्ड में होगी. मतगणना के लिए विधानसभा वार कक्षों के नम्बर आवंटित किए गए है.

सात कक्ष में 15-15 टेबल
सात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कक्ष में कुल पन्द्रह टेबल होगी. इनमें एक टेबल आरओ या एआरओ के लिए होगी. जबकि हिंडोली की मतगणना दो कक्षों में होगी. यहां कुल सोलह टेबल होगी. चार विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ग्राउंड फ्लोर पर होगी जबकि शेष की प्रथम मंजिल पर होगी. 

इतने मतों की होगी गणना
मतदान दिवस पर भीलवाड़ा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 13 लाख 5 हजार 97 वोट डाले गए. जिनमें ईवीएम के 12 लाख 96 हजार 228 तथा 8 हजार 11 पोस्टल तथा 858 सर्विस वोट पड़े. ईवीएम पर डाले गए 12 लाख 96 हजार 228 वोटो में आसींद विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 80 हजार 557 वोट है. माण्डल विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 69 हजार 636 वोट, सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 42 हजार 111, भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 82 हजार 861, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 56 हजार 971, जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 49 हजार 755 तथा माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 52 हजार 596 व हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 61 हजार 741 वोट है. 

मतगणना स्थल पर त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
मेहता ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. मतगणना केंद्र में सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी. सुरक्षा घेरे का पहला स्तर मतगणना परिसर और परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि से शुरू होगी, द्वितीय स्तर और मध्य घेरा मतगणना परिसर के गेट पर होगा. इसका संचालन सशस्त्र पुलिस द्वारा किया जाएगा. तीसरा स्तर और सबसे भीतरी घेरा मतगणना हॉल के दरवाजे पर होगा. इसका संचालन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा किया जाएगा. 

मतगणना केंद्रों पर गर्मी से बचाव के इंतजाम
भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना केन्द्र पर कूलिंग की समुचित व्यवस्था और पूरे मतगणना स्थल पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. मतगणना कार्मिकों और काउंटिंग एजेंट्स की सुविधा के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में शीतल पेयजल, मेडिकल किट तथा कूलर की व्यवस्था की जाएगी.

भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: भरतपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 37 यात्रियों को आई चोट, गंभीर रूप घायल जयपुर रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget