एक्सप्लोरर

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य

जयपुर में 6 दिन से लापार ड्राईवर महेश शर्मा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है.परिजनों ने हत्या का अआरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया है. पुलिस ने कार्रवाई की बात कह परिजनों को शांत किया.

राजस्थान के जयपुर में पिछले छह दिनों से लापता बस ड्राइवर का शव मिलने के बाद शनिवार रात जमकर हंगामा मचा. लोगों ने आधी रात को थाने का घेराव किया और पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए. हालांकि आधी रात के वक्त अफसरों ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया.

आज पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाना है. इसको लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके का रहने वाला 35 साल का महेश शर्मा प्राइवेट बस चलाने का काम करता था. 11 अक्टूबर को भी वह सवारियों से भरी बस लेकर निकला था. उसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद बता रहा था. उसकी बस रामगढ़ मोड़ के पास खड़ी हुई मिली थी. कोई पता नहीं चलने पर परिवार वालों ने अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

16 अक्टूबर की शाम को उसका मोबाइल फोन ऑन हुआ और लोकेशन आमेर की पहाड़ियों के बीच पाई गई. 17 अक्टूबर यानी शनिवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और शाम के वक्त उसका टुकड़ों में पड़ा हुआ शव पहाड़ियों के बीच सुनसान जंगल से बरामद किया. शव के पास सल्फास का खाली पैकेट भी पड़ा हुआ था. 

जहर खाकर जान देने की आशंका 

आशंका जताई जा रही है कि उसने जहर खाकर खुद अपनी जान दे दी. शव पर कुछ जगहों पर जानवरों के काटे जाने का निशान बना हुआ था. बहरहाल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने महेश शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भिजवा दिया था. इसके बाद देर रात परिवार और इलाके के लोग ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और वहां देर तक हंगामा किया. 

परिवार को हत्या की आशंका 

लोगों का आरोप था कि बस ड्राइवर महेश शर्मा की हत्या की गई है. इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. पुलिस अफसरों ने इस मामले में जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. पुलिस का कहना है कि यह पता लगाए जाने की कोशिश  की जा रही है कि बस ड्राइवर महेश शर्मा ने खुदकुशी की या वह किसी साजिश का शिकार हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह सामने आ सकती है.
 
परिवार के लोगों ने इस मामले में पुलिस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. साफ तौर पर कहा है कि अगर पुलिस एक्टिव होती तो महेश को बचाया जा सकता था. इस मामले में एक और जानकारी यह सामने आई है कि बस ड्राइवर महेश जिस दिन लापता हुआ उसे दिन उसने अपने बैंक अकाउंट से चार लाख रूपए निकाले थे. बैंक अकाउंट से चार लाख रूपए निकाले जाने की जानकारी ने इस मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है. पुलिस अब आज शांतिपूर्वक तरीके से महेश का अंतिम संस्कार करवाने की कोशिश में है.

यह भी पढ़ें: कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget