एक्सप्लोरर

खतरों का खिलाड़ी या मौत का सौदागर? 50 बच्चों को लिए उफनती नदी पार करने चला स्कूल बस का ड्राइवर 

Bharatpur News: निजी स्कूल के बस चालक ने 50 बच्चों की जान जोखिम में डाली और मासूमों से भरी स्कूल बस को उफनती नदी में होकर पार कराने लगा. इसकी तस्वीरें देख लोगो में गुस्सा है.

राजस्थान के भरतपुर जिले में लगातार बरसात और पांचना बांध से छोड़े गए पानी से गंभीर नदी उफान पर है. इसी दौरान 50 स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डाल दी गई. बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल बस ड्राइवर ने उफनती गंभीर नदी में बस कुदा दी. इसा वीडियो भी वायरल हो रहा है और यह मामला बीते 1 सितंबर (सोमवार) का बताया जा रहा है.

भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र के गांव मिल्सवा में स्थित राधा स्वामी पब्लिक स्कूल कक्षा 8 तक संचालित है. बीते सोमवार को छुट्टी होने के बाद 50 बच्चों को स्कूल से उनके गांव मेरथा, मोरोली छोड़ने के लिए बस जा रही थी. नदी के बीच से होकर सड़क है, लेकिन नदी के उफान पर होने के चलते अक्सर स्कूल बस दूसरे रास्ते से बच्चों को लेने और छोड़ने जाती है. 

हालांकि, यह ड्राइवर बच्चों से भरी स्कूल बस को नदी से ही ले जाते देखा गया, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उफनती गंभीर नदी के बीच से होकर ड्राइवर बच्चों से भरी स्कूल बस को गहरे पानी से होकर निकालकर ले जा रहा है. 

स्कूल प्रिंसिलपल का क्या कहना है?
स्कूल संचालक गिर्राज शर्मा का कहना है कि जब इधर से बस बच्चों को लेने गांव पहुंची तब पानी नहीं था, लेकिन जब बच्चों को छोड़ने जाने का समय हुआ तो पानी पानी कम हो गया था. 

गौरतलब है कि लगातार हो रही बरसात के कारण करौली के पांचना बांध में पानी की आवक हो रही है. पांचना बांध से लगातार पानी छोड़ने के कारण गंभीर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के बीच से होकर बच्चों को लेकर बस निकल रही है. वहां पानी काफी गहरा है. 

क्या कहना जिला शिक्षा अधिकारी का?
जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने एबीपी न्यूज को फोन पर बताया कि यह घटना उनकी जानकारी में नहीं है. मीडिया के माध्यम से ही उन्हें जानकारी मिली थी. अब वह इस मामले की जांच करवा रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget