एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट का BJP पर तीखा हमला, बोले- 'सदन में सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे'

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा सत्र की शुरुआत से ही हंगामा जारी है. विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाए हैं. सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी मुद्दों पर चर्चा से बच रही है. उन्होंने अपशब्दों की निंदा की है.

राजस्थान में 1 सितंबर से शुरू हुआ विधानसभा सत्र शुरुआत से ही हंगामेदार रहा. विपक्ष ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सदन में नारेबाजी की, जिसके बाद सदन को 3 सितंबर तक स्थगित किया गया.

कल से एक बार फिर सदन में पक्ष-विपक्ष आमने-सामने होते दिखाई देंगे. इसी को लेकर आज विपक्ष में बैठी कांग्रेस की ओर से विधायक दल की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हुए.

सचिन पायलट ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सचिन पायलट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की भजनलाल सरकार हो, इनका रवैया यही रहा है कि यह लोग मुद्दों पर बात नहीं करते हैं. आज प्रदेश में बाढ़ के हालात हैं, जनजीवन अस्त-व्यस्त है, किसानों को भारी नुकसान हुआ है और भी कई मुद्दे हैं.

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इन मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि जनता ने हमें विधानसभा में चुनकर भेजा है. जनता चाहती है कि उनके मुद्दों पर सदन में सार्थक चर्चा हो, लेकिन यह सरकार उन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है.

भजनलाल सरकार ने 2 साल में कोई काम नहीं किया- सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि भजनलाल सरकार ने 2 साल के शासन में प्रदेश में कोई काम नहीं किया, इसलिए हम सदन में सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे. उन्होंने कहा कि जिसने प्रधानमंत्री जी की मां के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है, उसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

उन्होंने कहा कि हम लोग ऐसी पार्टी में हैं, जिसमें संस्कार, संयम और अनुशासन अनिवार्य है. हम ऐसे किसी भी शब्द के प्रयोग की भर्त्सना करते हैं, जिसने भी इन अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. उसका हमारी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

बीजेपी सरकार मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती- पायलट

पायलट ने कहा कि अगर किसी के मंच पर कोई चढ़ जाए और अपशब्द बोल दे तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस पर राजनीति भी नहीं होनी चाहिए. विकास के मुद्दे पर बात होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से नीतीश कुमार जी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए. बेरोजगारी पर बात होनी चाहिए, अमेरिका के टैरिफ पर बात होनी चाहिए. अपशब्दों के मुद्दे पर सबकी एक राय है कि माता-पिता सबके हैं और सबके लिए सम्मानित हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget